{"_id":"686fe62eaec7e0b7dd07b2cd","slug":"indian-recurve-teams-crash-out-in-stage-4-archery-world-cup-men-s-and-women-s-teams-crashing-out-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Archery World Cup: भारतीय रिकर्व टीम का तीरंदाजी विश्व कप में खराब प्रदर्शन, चौथे चरण से हुई बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Archery World Cup: भारतीय रिकर्व टीम का तीरंदाजी विश्व कप में खराब प्रदर्शन, चौथे चरण से हुई बाहर
Thu, 10 Jul 2025 09:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:41 PM IST
सार
भारत ने चौथी वरीयता प्राप्त होने के कारण सीधे प्री क्वार्टर फाइनल (दूसरे दौर) से अपने अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
दीपिका कुमारी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय रिकर्व टीम ने तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में खराब प्रदर्शन किया। भारत के लिए रिकर्व पुरुष और महिला टीमों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और अपने-अपने शुरुआती दौर के मुकाबले हार गई। भारत ने चौथी वरीयता प्राप्त होने के कारण सीधे प्री क्वार्टर फाइनल (दूसरे दौर) से अपने अभियान की शुरुआत की थी।
राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन राहुल बनर्जी का महिला रिकर्व टीम के कोच के रूप में कार्यकाल निराशाजनक रहा क्योंकि अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और पदार्पण कर रही 15 वर्षीय गाथा खडके की तिकड़ी निचली वरीयता प्राप्त फ्रांस के खिलाफ 3-1 की बढ़त गंवाकर शुरुआती मुकाबले में 3-5 से हार गईं।
नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। धीरज बोम्मादेवरा, राहुल सिंह और नीरज चौहान की भारतीय तिकड़ी अपने शुरुआती दौर (प्री-क्वार्टर फाइनल) में आठवीं वरीयता प्राप्त ब्राजील से 2-6 से हारकर बाहर हो गई। रिकर्व तीरंदाजों का क्वालीफिकेशन राउंड में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जिसमें दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय जैसे अनुभवी तीरंदाजों के बावजूद बुधवार को कोई भी शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाया था। रिकर्व तीरंदाजों की उम्मीदें अब मिश्रित टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं पर टिकी हैं। मिश्रित टीम को नौवीं वरीयता मिली है।