फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian junior hockey team will prepare for World Cup in four-nation tournament first match against Spain

Hockey: भारतीय जूनियर हॉकी टीम चार देशों के टूर्नामेंट में करेगी विश्वकप की तैयारी, स्पेन से होगा पहला मुकाबला

Fri, 18 Aug 2023 11:28 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Aug 2023 11:28 AM IST
सार

स्पेन और भारत ने 2016 के बाद से एक-दूसरे के खिलाफ चार मैच खेले हैं जिनमें से तीन भारत ने जीते। जर्मनी और भारत ने 2013 के बाद से चार मैच खेले जिनमें से भारत ने तीन मैच जीते हैं। भुवनेश्वर में जूनियर विश्वकप 2021 में जर्मनी ने भारत ने 4-2 से हराया था।

विज्ञापन
Indian junior hockey team will prepare for World Cup in four-nation tournament first match against Spain
भारतीय जूनियर हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जूनियर हॉकी टीम शुक्रवार से जर्मनी के डसेलडोर्फ में शुरू हो रहे चार देशों के टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ मुकाबले से विश्वकप की तैयारी शुरू करेगी। भारत का सामना 19 अगस्त को मेजबान जर्मनी से होगा। इसके दो दिन बाद टीम इंग्लैंड से खेलेगी। शीर्ष दो टीमों का सामना 22 अगस्त को फाइनल में होगा। भारतीय जूनियर टीम ने जून में ओमान में जूनियर एशिया कप जीतकर दिसंबर में क्वालालंपुर में होने वाले विश्वकप के लिए क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन


भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता था। अभ्यास शिविर में चोटिल हुए उत्तम सिंह की जगह विष्णुकांत सिंह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, हमारे पास मजबूत और अनुभवी खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ टूर्नामेंटों की लय हम कायम रखेंगे। उन्होंने कहा, हमें आत्मविश्वास हासिल करने के लिए जीत के साथ आगाज करना होगा। यह टूर्नामेंट विश्व कप से पहले यूरोप की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलकर अनुभव हासिल करने के लिए अहम है। भारत को पिछली बार 2019 में मैड्रिड में अंडर 21 टूर्नामेंट में स्पेन ने 3-1 से हराया था।
विज्ञापन


स्पेन और भारत ने 2016 के बाद से एक-दूसरे के खिलाफ चार मैच खेले हैं जिनमें से तीन भारत ने जीते। जर्मनी और भारत ने 2013 के बाद से चार मैच खेले जिनमें से भारत ने तीन मैच जीते हैं। भुवनेश्वर में जूनियर विश्वकप 2021 में जर्मनी ने भारत ने 4-2 से हराया था। लखनऊ में 2016 जूनियर विश्वकप में इंग्लैंड को 5-3 से हराने के बाद से उसके खिलाफ भारत का यह पहला मुकाबला है। भारत के मुख्य कोच सी आर कुमार ने कहा, स्पेन, जर्मनी और इंग्लैंड मजबूत टीमें हैं। हमारा फोकस अपनी रणनीति पर अमल करके अपनी ताकत पर खेलने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का कार्यक्रम :
18 अगस्त : बनाम स्पेन (दोपहर 2.30 से)
19 अगस्त : बनाम जर्मनी (रात 10.30 से)
21 अगस्त : बनाम इंग्लैंड (दोपहर 1.30 से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed