{"_id":"68ac9c8503f5c18c650e78aa","slug":"indian-javelin-thrower-neeraj-chopra-will-face-stiff-competition-to-regain-the-diamond-league-final-title-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diamond League Final: खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे नीरज चोपड़ा, इस दिन खेला जाएगा मैच; मिलेगी कड़ी चुनौती","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Diamond League Final: खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे नीरज चोपड़ा, इस दिन खेला जाएगा मैच; मिलेगी कड़ी चुनौती
Mon, 25 Aug 2025 10:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:55 PM IST
सार
नीरज का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है। नीरज ने चार में से दो क्वालिफाइंग चरण में हिस्सा लिया था, इसके बावजूद वह चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। डायमंड लीग का खिताबी मुकाबला स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होगा जहां नीरज के सामने जूलियन वेबर जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वी होंगे। नीरज 2022 में डायमंड लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन 2023 और 2024 में वह ऐसा करने से चूक गए थे और उपविजेता रहे थे।
विज्ञापन
डायमंड लीग के दो क्वालिफाइंग चरण में लिया था हिस्सा
नीरज का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है। नीरज ने चार में से दो क्वालिफाइंग चरण में हिस्सा लिया था, इसके बावजूद वह चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे थे। नीरज ने इस दौरान 90 मीटर का आंकड़ा भी पार कर लिया था जो उनके लिए पिछले कुछ समय से चुनौती बना हुआ था। नीरज ने मई में दोहा चरण में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ 90 मीटर के आंकड़े को पार किया लेकिन जर्मनी के वेबर के पीछे दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद उन्होंने जून में 88.16 मीटर के प्रयास के साथ पेरिस चरण जीता।

मौजूदा सीजन में अच्छा रहा है नीरज का प्रदर्शन
नीरज के अलावा एंड्रियन मार्डारे, गत चैंपियन पीटर्स, केशोर्न वालकॉट, जूलियन वेबर और जूलियस येगो ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। स्विट्जरलैंड के साइमन वीलैंड को मेजबान देश की प्रविष्टि के रूप में प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। नीरज का आखिरी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट पांच जुलाई को बंगलूरू में एनसी क्लासिक में था जहां उन्होंने 86.18 मीटर के प्रदर्शन से अपनी मेजबानी में हुए इस टूर्नामेंट को जीता था। कुल मिलाकर उन्होंने मौजूदा सत्र में छह प्रतियोगिताओं में भाग लिया और चार में खिताब जीता, जबकि दो में उपविजेता रहे। नीरज 13 से 21 सितंबर तक तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करेंगे।