फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Javelin throw star Neeraj Chopra feels that he isn’t looking to compare his popularity with cricketers

Paris Olympics: 'कोहली या धोनी से खुद की तुलना नहीं की', नीरज ने दिया बड़ा बयान, क्रिकेट को लेकर कही ये बात

Sun, 21 Jul 2024 11:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Jul 2024 11:49 AM IST
सार

नीरज चोपड़ा अब 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेंगे और उनके सामने टोक्यो के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। नीरज पेरिस में 29 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स दल की अगुआई करेंगे और उनसे एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने की आस रहेगी।

विज्ञापन
Indian Javelin throw star Neeraj Chopra feels that he isn’t looking to compare his popularity with cricketers
नीरज चोपड़ा - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का मानना है कि उन्होंने कभी अपनी लोकप्रियता की तुलना क्रिकेटरों से नहीं की क्योंकि वह जानते हैं कि भारत में क्रिकेट का स्तर अलग है। इस बात पर काफी चर्चा होती है कि अन्य खेलों की उपलब्धियां भारत में क्रिकेट के सामने छुप जाती हैं। हाल ही में महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इस मामले को लेकर चिंता जताई थी जिस पर काफी विवाद हुआ था, लेकिन नीरज की राय इस मामले में अलग है। 
विज्ञापन

'एथलीट को लोकप्रियता के बारे में नहीं सोचना चाहिए'
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने इस मामले में अपने विचार साझा किए और कहा कि एक एथलीट को खेल को अपनाने से पहले लोकप्रियता, पैसा या अन्य चीजों के बारे में नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे हमेशा से पता था कि क्रिकेट का स्तर अलग है और जो लोकप्रियता क्रिकेटर को मिलती है वो अन्य खेलों के किसी एथलीट को नहीं मिल सकती। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे पास क्रिकेट के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। मैं हमेशा से भाला फेंक खिलाड़ी बनना चाहता था क्योंकि मैं इस पसंद करता था। मुझे नहीं पता था कि मैं ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतूंगा। मैं इस खेल को इसलिए चुना क्योंकि मैं इसे पसंद करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'खुशी हुई थी कि लोग मुझे जानने लगे'
नीरज ने कहा कि उन्होंने कभी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार क्रिकेटरों के साथ तुलना नहीं की। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि ओलंपिक के बाद लोगों ने उन्हें जानना शुरू किया। नीरज ने कहा, मैंने कभी कोहली या धोनी के साथ खुद की तुलना नहीं की क्योंकि मैं इस वास्तविकता से परिचित हूं कि भारत में मैं क्या हूं। हां, ओलंपिक के बाद लोगों ने मुझे जानना शुरू किया, लेकिन मुझे पता है कि मेरे और क्रिकेटरों की लोकप्रियता में क्या अंतर है। क्रिकेट देश के हर गली में खेला जाता है और यह ऐसा नहीं कि इसी तरह लोग भाला फेंक का अभ्यास करते हैं। 
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में नीरज से रहेगी आस
नीरज चोपड़ा अब 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेंगे और उनके सामने टोक्यो के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। नीरज पेरिस में 29 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स दल की अगुआई करेंगे और उनसे एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने की आस रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed