फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster R Vaishali statement after becoming the champion of FIDE Grand Swiss chess tournament

FIDE Grand Swiss: 'ग्रैंड स्विस खिताब से चीजें होंगी बेहतर', चैंपियन बनने के बाद वैशाली ने दिया बयान

Tue, 16 Sep 2025 09:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Sep 2025 09:22 PM IST
सार

वैशाली लगातार दूसरी बार यह प्रतियोगिता जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस जीत से 40,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के अलावा अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Indian Grandmaster R Vaishali statement after becoming the champion of FIDE Grand Swiss chess tournament
आर वैशाली - फोटो : International Chess Federation

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने कहा कि फिडे ग्रैंड स्विस खिताब उनके लिए महत्वपूर्ण मोड़ पर आया है क्योंकि लगातार सुधार के प्रयासों के बावजूद पिछले साल उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वैशाली लगातार दूसरी बार यह प्रतियोगिता जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस जीत से 40,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के अलावा अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी के बाद वैशाली कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय बनीं। वैशाली ने कहा, इस वर्ष भी मैं बहुत मेहनत कर रही थी लेकिन परिणाम मेरे अनुकूल नहीं आ रहे थे, यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है। अब चीजें बेहतर होंगी। पिछले दो वर्षों में मुझे काफी अनुभव हासिल हुआ। इस बीच कई ऐसे मुश्किल क्षण आए जिन्होंने मुझे एक खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में मजबूत बनाया। अब मैं पहले से बेहतर खिलाड़ी बन गई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed