{"_id":"f1449538-1f5d-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"indian-grand-prix-stand-will-be-adorned-by-celebrities","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तियों से सजा होगा इंडियन ग्रां प्री का स्टैंड ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
हस्तियों से सजा होगा इंडियन ग्रां प्री का स्टैंड
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ग्रां प्री का अभ्यास सत्र शुरु हो चुका है और अब रफ्तार प्रेमियों की नजर यहां आने वाली हस्तियों पर लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित लंदन ओलंपिक में भारत का सर ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को भी यह रेस देखने का मौका मिलेगा। सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और निशानेबाज गगन नारंग इस रेस को देखने के लिए पहुंचने वाले है।
विज्ञापन
इंडियन ग्रां प्री के पहले सत्र की शुरुआत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने की थी, लेकिन इस बार यह मौका किसे मिलेगा इस पर संशय अभी भी बरकरार है। कैंसर को मात देकर क्रिकेट की दुनिया में वापसी करने वाले युवराज सिंह भी यहां पहुंच रहे है। युवराज के अलावा जिन क्रिकेट खिलाड़ियों के यहां पहुंचने की उम्मीद है उनमें महेन्द्र सिंह धोनी, सहवाग और विराट कोहली का नाम प्रमुख है।
विज्ञापन
वहीं फिल्मी हस्तियों में दीपिका पादुकोण जो पिछली बार भी अपने मित्र सिद्धार्थ माल्या के साथ यहां आईं थी के पहुंचने की खबर है। शाहरुख खान और गुलशन ग्रोवर के भी एफवन के इस रोमांच को देखने पहुंच सकते है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बालीवुड की कौन सी हस्तियां रफ्तार के इस रोमांच को देखने पहुंचती हैं।
विज्ञापन