फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Football team Newly appointed coach Manolo Marquez said team head coach should be an Indian in future

AIFF: 'भविष्य में भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच...', मनोलो मार्केज ने पद संभालने के बाद दिया बड़ा बयान; जानें

Sun, 11 Aug 2024 06:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Aug 2024 06:46 PM IST
सार

 पिछले महीने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इगोर स्टिमक की जगह 55 वर्षीय मार्केज को तीन साल के लिए राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। मार्केज 2024-25 सत्र के दौरान एफसी गोवा के मुख्य कोच के तौर पर अपनी भूमिका जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Indian Football team Newly appointed coach Manolo Marquez said team head coach should be an Indian in future
मनोलो मार्केज - फोटो : AIFF

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच बनना मनोलो मार्केज के लिए सपना सच होने जैसा है लेकिन रविवार को इस स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा कि भविष्य में अगर कोई भारतीय ही राष्ट्रीय टीम को कोचिंग दे तो बेहतर होगा। पिछले महीने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इगोर स्टिमक की जगह 55 वर्षीय मार्केज को तीन साल के लिए राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद स्टिमक को कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मार्केज 2024-25 सत्र के दौरान एफसी गोवा के मुख्य कोच के तौर पर अपनी भूमिका जारी रखेंगे। वह क्लब और राष्ट्रीय टीम दोनों की ज़िम्मेदारियां संभालेंगे। इसके बाद वह 2025 से पूरी तरह से भारतीय टीम की कोचिंग की भूमिका संभाल लेंगे। 
विज्ञापन

भारत के मुख्य कोच के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में मार्केज ने कहा, स्पेन के अलावा मैंने भारत में सबसे ज्यादा साल बिताए हैं। बहुत समय पहले मैंने सोचा था कि मैं राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनना चाहूंगा और अब मैं यहां हूं। यह सपना सच होने जैसा है। भविष्य में राष्ट्रीय टीम का कोच एक भारतीय होना चाहिए क्योंकि उसे बेहतर तरीके से पता होगा कि देश कैसे काम करता है और वह देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को जानता है। इसलिए आने वाले वर्षों में भारतीय फुटबॉल का लक्ष्य यही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केज 2020 से भारत में हैं। उन्होंने हैदराबाद एफसी के साथ तीन सत्र और एफसी गोवा के साथ एक सत्र (2023-24) बिताया है। उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट तीन टीमों का इंटर कांटिनेंटल कप होगा जिसकी मेजबानी भारत तीन से नौ सितंबर तक हैदराबाद में करेगा। टूर्नामेंट में सीरिया और मॉरीशस अन्य दो टीमें हैं। इसके बाद वह नौ से 15 अक्टूबर तक वियतनाम में खेली जाने वाली वीएफएफ तीन देशों की सीरीज में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। इसमें मेजबान वियतनाम और भारत के अलावा लेबनान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed