{"_id":"69cbf4c2c55f882b2f0ae56d","slug":"indian-cueist-pankaj-advani-delivered-superb-performance-to-clinch-his-maiden-national-9-ball-pool-title-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pankaj Advani: पकंज आडवाणी ने डेब्यू में राष्ट्रीय 9 बॉल पूल का खिताब जीता, फाइनल में नितिन शर्मा को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Pankaj Advani: पकंज आडवाणी ने डेब्यू में राष्ट्रीय 9 बॉल पूल का खिताब जीता, फाइनल में नितिन शर्मा को हराया
Tue, 31 Mar 2026 09:52 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:52 PM IST
सार
भारत के अनुभवी क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय 9-बॉल पूल खिताब अपने नाम कर लिया है। यह पहली बार है जब पंकज ने इस टूर्नामेंट को जीता है।
विज्ञापन
पंकज आडवाणी
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के मशहूर क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने मंगलवार को एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला राष्ट्रीय 9-बॉल पूल खिताब जीत लिया। पेट्रोलियम खेल प्रमोशन बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे कई बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में 11 अंक के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के नितिन शर्मा को 11-6 से हरा दिया।
बिलियर्ड्स और स्नूकर में 28 विश्व खिताब जीतने वाले आडवाणी ने यह साबित कर दिया कि वे क्यू स्पोर्ट्स के इस तेज-तर्रार प्रारूप में भी उतने ही माहिर हैं। उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की। आडवाणी ने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा, यह एक बहुत ही अलग तरह का खिताब है। मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि मैंने एक ऐसे खेल में जीत हासिल की है जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर है। एक कमजोर दावेदार के तौर पर शुरुआत करना और आखिर में ट्रॉफी जीतना, ऐसा कुछ है जिसकी मैंने अपने सपनों में भी कभी कल्पना नहीं की थी।