{"_id":"68bb06c1ca1e4e2c0a045a0b","slug":"indian-boxer-sumit-kundu-and-neeraj-produced-a-commanding-performance-at-the-world-boxing-championships-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Boxing Championships: भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, सुमित-नीरज ने भी किया विजयी आगाज","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Boxing Championships: भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, सुमित-नीरज ने भी किया विजयी आगाज
Fri, 05 Sep 2025 09:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:20 PM IST
सार
सुमित ने पुरुष मिडिलवेट वर्ग में जॉर्डन के मोहम्मद अल हुसैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया, जबकि महिला 65 किलोग्राम वर्ग में नीरज ने कड़े मुकाबले में फिनलैंड की क्रिस्टा कोवालेनेन को 3-2 के खंडित फैसले से मात दी।
विज्ञापन
सुमित और नीरज
- फोटो : BFI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मुक्केबाजों का विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है और सुमित कुंडू तथा नीरज ने अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। सुमित ने पुरुष मिडिलवेट वर्ग में जॉर्डन के मोहम्मद अल हुसैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया, जबकि महिला 65 किलोग्राम वर्ग में नीरज ने कड़े मुकाबले में फिनलैंड की क्रिस्टा कोवालेनेन को 3-2 के खंडित फैसले से मात दी।
विज्ञापन
सुमित ने शुरुआत से बनाया दबदबा
सुमित ने मुकाबले के शुरुआती दौर से ही दबदबा कायम करते हुए अल हुसैन को रक्षात्मक होने पर मजबूर कर दिया। दोनों मुक्केबाजों ने कई बार सटीक मुक्के मारे लेकिन सुमित लगातार हावी रहे। उनके दमदार बैकहैंड ने जॉर्डन के मुक्केबाज के रक्षण को लगातार भेदा। भारतीय मुक्केबाज ने दूसरे चरण में बड़ी बढ़त कायम कर ली। अल हुसैन ने आखिरी क्षणों में वापसी की कोशिश लेकिन लेकिन सुमित को जीत दर्ज करने से नहीं रोक सके। सेना के इस जवान के सामने अब अंतिम 16 में बुल्गारिया के मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और पेरिस ओलंपियन रमी किवान की चुनौती होगी।

सनामाचा चानू भी जीतीं
सनामाचा चानू ने महिला 70 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की डिट्टे फ्रॉस्टहोम को 4-1 से मात दी। सनामाचा ने अपने कद का फायदा उठाते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को कई करारे मुक्के जड़े। मणिपुर की इस मुक्केबाज को अब कजाखस्तान की विश्व मुक्केबाजी कप की स्वर्ण पदक विजेता नतालिया बोगदानोवा से भिड़ना होगा। हर्ष चौधरी को हालांकि हैवीवेट वर्ग में निराशा हाथ लगी। उन्हें पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग के पहले दौर में पोलैंड के तुटक एडम्स के खिलाफ रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) से हार का सामना करना पड़ा।