फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian archer Tarundeep Rai hopes for a medal in Paris Olympics 2024 said If not now then when

Paris Olympics 2024: भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय को पेरिस ओलंपिक में पदक की आस, बोले- अभी नहीं तो कभी नहीं..

Wed, 24 Jul 2024 08:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Jul 2024 08:51 PM IST
सार

40 वर्षीय राय ने विश्व चैंपियनशिप (2005, 2019) में दो रजत, तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित नौ विश्व कप पदक, एशियाई चैम्पियनशिप में दो रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन
Indian archer Tarundeep Rai hopes for a medal in Paris Olympics 2024 said If not now then when
तरुणदीप राय - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में सिर्फ एक दिन का समय बचा है। भारत ने 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है जिनसे देश को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है, जिनमें तीन पुरुष और इतनी महिलाएं शामिल हैं। वैश्विक टू्र्नामेंट के आगाज से पहले अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप राय ने पदक की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


40 वर्षीय राय पेरिस ओलंपिक में टीम के अनौपचारिक मेंटर के तौर पर काम कर रहे हैं। अपने चौथे ओलंपिक में हिस्सा लेते हुए उनके लिए यह 'अभी नहीं तो कभी नहीं' वाली स्थिति है। उन्हें अपने पहले पदक की उम्मीद है। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप (2005, 2019) में दो रजत, तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित नौ विश्व कप पदक, एशियाई चैम्पियनशिप में दो रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

Indian archer Tarundeep Rai hopes for a medal in Paris Olympics 2024 said If not now then when
तरुणदीप राय - फोटो : PTI
'अभी नहीं तो कभी नहीं'
राय ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, "हर दिन भावनात्मक होता है। यह चौथी दफा है। मेरे लिए यह अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति है। मैं अपने साथी तीरंदाजों से भी कहता हूं। शायद कोई अपना पहला या दूसरा ओलंपिक खेल रहा हो, लेकिन उसे इस तरह सोचना चाहिए कि अभी नहीं तो कभी नहीं। आपको इस तरह प्रयास करना चाहिए जैसे कि यह आपका आखिरी ओलंपिक हो।"

Indian archer Tarundeep Rai hopes for a medal in Paris Olympics 2024 said If not now then when
तरुणदीप राय - फोटो : PTI
टोक्यो ओलंपिक में पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थी
सिक्किम के अनुभवी तीरंदाज ने 2004 एथेंस, 2012 लंदन और 2021 टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था। टोक्यो में तीरंदाजी की पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थी जिसमें राय भी शामिल थे। उन्होंने कहा, "ओलंपिक हर खिलाड़ी का सपना होता है और मैं भी इससे अलग नहीं हूं। इसके लिए आपको सर्वश्रेष्ठ तैयारी करनी होती है। आपको क्वालिफाई करने और पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है।"

राय ने आगे कहा, "इस ओलंपिक में तीन साल के अंतराल के बाद खेल रहा हूं। कई बदलाव आये हैं जो सकारात्मक हैं। तोक्यो में जो भी कमी रह गई थी उसे दूर करना मेरा लक्ष्य है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।"
विज्ञापन

Indian archer Tarundeep Rai hopes for a medal in Paris Olympics 2024 said If not now then when
तरुणदीप राय - फोटो : twitter
अब तक नहीं जीता पदक
भारतीय तीरंदाज 1988 में पदार्पण के बाद से नियमित रूप से ओलंपिक में हिस्सा लेते रहे हैं लेकिन अभी तक पदक नहीं जीत पाए हैं। अब भारतीय तीरंदाज गुरुवार को क्वालिफिकेशन दौर से अभियान शुरू करेंगे। राय ने कहा, "हमेशा उम्मीदें रहती हैं। हमारे पास पदक जीतने की काबिलियत थी, लेकिन मामूली अंतर से इससे चूकते रहे और खाली हाथ लौटे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed