{"_id":"6abf8bdc711b897ce5087a4f","slug":"india-wins-a-medal-in-sepak-takraw-at-asian-games-bronze-in-the-men-s-event-after-a-semi-final-loss-to-japan-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: भारत को सेपकटकरा में मिला पदक, पुरुष वर्ग में आया कांस्य; सेमीफाइनल में जापान से मिली हार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स: भारत को सेपकटकरा में मिला पदक, पुरुष वर्ग में आया कांस्य; सेमीफाइनल में जापान से मिली हार
Fri, 02 Oct 2026 04:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:18 PM IST
सार
भारतीय पुरुष क्वाड्रंट टीम को सेपकटकराव में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियन गेम्स 2026 में नागोया सिटी मिजुहो पार्क जिम्नेजियम में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को जापान से 0-2 से हार मिली।
विज्ञापन
सेपकटकरा
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय टीम शुक्रवार को एशियाई खेलों की सेपकटकरा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में मेजबान जापान से 0-2 से हार गई और इस तरह से उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत सेमीफाइनल मैच 12-15, 13-15 से हार गया। भारतीय टीम ने दूसरे सेट में जापान को कड़ी चुनौती दी, लेकिन आखिर में वह जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई।
ग्रुप चरण में शीर्ष पर था भारत
इससे पहले भारत ने अपने सभी मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसने ग्रुप चरण में लाओस (2-0), वियतनाम (2-0) और म्यांमार (2-1) को हराया था। दूसरी ओर जापान ने ग्रुप बी में दूसरा स्थान हासिल किया था। उसकी शुरुआत इंडोनेशिया से 1-2 की हार से हुई थी। इसके बाद उसने सिंगापुर और कोरिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इस बीच भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए के अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ने 15-10, 15-4 से जीत दर्ज की।