{"_id":"66975d0a559412921908312e","slug":"india-will-be-represented-by-117-athletes-at-paris-olympics-after-the-sports-ministry-cleared-final-contingent-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: भारत के इतने खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में लेंगे हिस्सा, आईओए ने जारी की सूची, आभा खटुआ का नाम नहीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: भारत के इतने खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में लेंगे हिस्सा, आईओए ने जारी की सूची, आभा खटुआ का नाम नहीं
Wed, 17 Jul 2024 11:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:26 AM IST
सार
पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा। 29 भारतीय एथलीट इन खेलों में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे जिसमे 11 महिला और 18 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस महीने के अंत में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों की सूची जारी कर दी है। पेरिस खेलों में भारत के 117 एथलीट हिस्सा लेंगे, जबकि 140 सहायक स्टाफ भी ओलंपिक के लिए जाएंगे। हालांकि, गोला फेंक एथलीट आभा खुटाआ का नाम इसमें शामिल नहीं है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दी है। सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
एथलेटिक्स में होंगे सबसे ज्यादा खिलाड़ी
ओलंपिक के लिए जिन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था उनमें से केवल गोला फेंक की एथलीट आभा खटुआ का नाम सूची में नहीं है। विश्व रैंकिंग के जरिए कोटा हासिल करने वाली आभा खटुआ का नाम हटाने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। कुछ दिन पहले विश्व एथलेटिक्स की ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से उनका नाम हटा दिया गया था। पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा। 29 भारतीय एथलीट इन खेलों में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे जिसमे 11 महिला और 18 पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा निशानेबाजी में 21 और हॉकी के 19 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। टेबल टेनिस में आठ खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि बैडमिंटन में सात खिलाड़ी होंगे जिसमे दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शामिल हैं।

इनके अलावा कुश्ती के छह, तीरंदाजी के छह और मुक्केबाजी के छह खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। वहीं, गोल्फ से चार, टेनिस के तीन, तैराकी से दो, सेलिंग के दो और घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और भारोत्तोलन से एक-एक खिलाड़ी इन खेलों में जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 119 सदस्यों का दल भेजा था और टीम ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे जो ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा को लिखे गए पत्र में कहा गया है, ओलंपिक खेल 2024 की आयोजन समिति के मानदंडों के अनुसार सहयोगी स्टाफ के 67 सदस्य ही खेल गांव में रुक सकते हैं जिनमें आईओए के 11 अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों में पांच सदस्य चिकित्सा दल के हैं। खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की लागत पर 72 अतिरिक्त कोच और अन्य सहायक कर्मचारियों को मंजूरी दी गई है और उनके ठहरने की व्यवस्था होटल-खेल गांव के बाहर के स्थानों में की गई है।