{"_id":"685ad9ab95856c29310d911e","slug":"india-s-paras-gupta-storms-into-semi-final-at-acbs-asian-6-red-snooker-championship-crushing-sunny-wang-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Snooker: पारस गुप्ता एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे, सिंगापुर के खिलाड़ी को दी मात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Snooker: पारस गुप्ता एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे, सिंगापुर के खिलाड़ी को दी मात
Tue, 24 Jun 2025 10:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:30 PM IST
सार
पारस ने सिंगापुर के खिलाड़ी सनी वांग के खिलाफ 5-0 (35-28, 44-9, 40-2, 53-12, 59-0) की आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पारस गुप्ता
- फोटो : parasgupta1718-instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पारस गुप्ता ने मंगलवार को एसीबीएस एशियाई 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में सनी वांग को 5-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आगरा के 29 वर्षीय क्यू खिलाड़ी पारस ने सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ 5-0 (35-28, 44-9, 40-2, 53-12, 59-0) की आसान जीत दर्ज की।
वांग ने पाकिस्तान के पूर्व चैंपियन मोहम्मद सज्जाद को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। पारस सेमीफाइनल में हबीब सबा (बहरीन) और अली अल ओबैदली (कतर) के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। पारस ने इससे पहले सुबह के सत्र में आईबीएसएफ विश्व 6 रेड स्नूकर चैंपियन हमवतन कमल चावला को 5-2 (45-0, 63-4, 36-19, 26-35, 41-34, 25-34, 37-0) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।