{"_id":"63dd3ecae8cc277dd7691b6d","slug":"india-reached-third-place-in-boxing-rankings-leaving-america-and-cuba-behind-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"India in Boxing: भारत मुक्केबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा, अमेरिका और क्यूबा को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
India in Boxing: भारत मुक्केबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा, अमेरिका और क्यूबा को छोड़ा पीछे
Fri, 03 Feb 2023 10:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:35 PM IST
सार
भारतीय मुक्केबाजी ने हाल के वर्षों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है जिसमें टीमें लगातार वैश्विक टूर्नामेंट जैसे विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में शीर्ष पांच देशों में शामिल रही। पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने 16 पदक जीते।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) की ताजा विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय मुक्केबाजों ने 36,300 रैंकिंग अंक जुटाए जिससे देश ने अमेरिका और क्यूबा जैसे शीर्ष मुक्केबाजी ‘पावरहाउस’ को पीछे छोड़ दिया जो मौजूदा रैंकिंग में क्रमश: चौथे और नौंवे स्थान पर हैं। कजाखस्तान (48,100) शीर्ष रैंकिंग पर काबिज देश है जिसके बाद उज्बेकिस्तान (37,600) दूसरे स्थान पर है।
भारतीय मुक्केबाजी ने हाल के वर्षों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है जिसमें टीमें लगातार वैश्विक टूर्नामेंट जैसे विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में शीर्ष पांच देशों में शामिल रही। पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने 16 पदक जीते। 2008 से शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उन्होंने 140 पदक हासिल किए। वहीं 2016 से भारतीय मुक्केबाजों ने पुरुष और महिला वर्गों में 16 एलीट विश्व चैंपियनशिप पदक जीते।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने भी देश में कई बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी की और अब 15 से 26 मार्च तक देश में तीसरी बार प्रतिष्ठित महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। देश में इस खेल का भविष्य उज्ज्वल है जिसका अंदाजा पिछले दो युवा विश्व चैंपियनशिप में जूनियर और युवा स्तर पर कुल 22 पदकों से लगाया जा सकता है।