फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Mehuli Ghosh Clinches 10m Air Rifle Gold in Asian Airgun Championship

Asian Airgun Championship: भारत की मेहुली घोष ने स्वर्ण पर लगाया निशाना, 10 मीटर एयर राइफल में जीता गोल्ड

Sat, 12 Nov 2022 10:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Nov 2022 10:58 PM IST
सार

मेहुली ने फाइनल में दक्षिण कोरियाई निशानेबाज यूनुंग चो को हराया। 2018 यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मेहुली ने स्वर्ण पदक के लिए यूनुंग चो को 16-12 से हरा दिया।

विज्ञापन
India Mehuli Ghosh Clinches 10m Air Rifle Gold in Asian Airgun Championship
मेहुली घोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की मेहुली घोष ने शनिवार को एशियन एयरगन चैंपियनशिप 2022 में कमाल कर दिया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। मेहुली ने फाइनल में दक्षिण कोरियाई निशानेबाज यूनुंग चो को हराया। 2018 यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मेहुली ने स्वर्ण पदक के लिए यूनुंग चो को 16-12 से हरा दिया।
विज्ञापन


मेहुली 261.1 के स्कोर के साथ रैंकिंग राउंड में यूनुंग चो से पीछे रही थीं। दक्षिण कोरियाई निशानेबाज 262.5 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर रही थीं। इस बीच, पूर्व विश्व नंबर एक और टोक्यो ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह रैंकिंग राउंड में छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Asian Championships: चोट के कारण फाइनल मुकाबले से बाहर हुए शिव थापा, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में तिलोत्तमा सेन और नैंसी ने भारत को पहला और दूसरा स्थान दिलाया। नैंसी (261.4) रैंकिंग राउंड में शीर्ष पर रहीं। वहीं, तिलोत्तमा (260.4) दूसरे स्थान पर रही थीं। फाइनल में दोनों भारतीय निशानेबाजों का मुकाबला हुआ। वहां तिलोत्तमा ने बाजी मारी। उन्होंने नैंसी को 17-11 से हरा दिया। नैंसी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed