फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Championships, Asian Championships 2022, Shiv Thapa, Shiv Thapa injury, Shiv Thapa medal, Shiv Thapa sil

Asian Championships: चोट के कारण फाइनल मुकाबले से बाहर हुए शिव थापा, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

Sat, 12 Nov 2022 08:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 08:07 PM IST
सार

शिव थापा ने एशियाई चैंपियनशिप में छठी बार कोई पदक जीता है। खिताबी मुकाबले में थापा के स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वह चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें बीच में ही फाइनल मुकाबला छोड़ना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Asian Championships, Asian Championships 2022, Shiv Thapa, Shiv Thapa injury, Shiv Thapa medal, Shiv Thapa sil
एशियन चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के शिव थापा ने बॉक्सिंग के 63.5 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। हालांकि, फाइनल मुकाबला उनके लिए काफी निराशाजनक रहा। खिताबी मुकाबले में वह बीच में ही चोटिल हो गए और उन्हें मैच से हटना पड़ा। सभी को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन थापा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियाई चैंपियनशिप में यह उनका छठा पदक है।
विज्ञापन


थापा को इस तरह से रजत पदक से संतोष करना पड़ा जो उनका एशियाई चैंपियनशिप में कुल मिलाकर छठा पदक है। 28 वर्षीय थापा इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल पुरुष खिलाड़ी हैं। वह लाइट वेल्टरवेट वर्ग के स्वर्ण पदक के मुकाबले में उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लाव रुस्लान के खिलाफ दूसरे राउंड में चोटिल हो गए और रेफरी ने मुकाबला रोककर उनके प्रतिद्वंदी को विजेता घोषित कर दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त थापा ने चोटिल होने से पहले पहला राउंड गंवा दिया था और मुकाबले में 0-5 से पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन


पहले राउंड के शुरू में दोनों मुक्केबाजों ने दबदबा बनाने की कोशिश की लेकिन आखिर में उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज ने वर्चस्व बनाया। दूसरे राउंड में थापा ने वापसी की कोशिश की लेकिन वह जल्द ही नीचे गिर गए। रेफरी गिनती गिनने लगा लेकिन थापा उठ गए। उन्हें हालांकि काफी दर्द हो रहा था जिसके लिए उन्होंने डॉक्टर की मदद भी ली। आखिर में मुकाबला रोक दिया गया और जब रेफरी ने विजेता की घोषणा की तब थापा बमुश्किल खड़े हो पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल को छोड़कर थापा ने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने अब तक एक स्वर्ण (2013), तीन रजत (2017, 2021 और 2022) और दो कांस्य पदक (2015 और 2019) जीते हैं।


थापा ने रजत पदक जीत कर कजाकिस्तान के दिग्गज मुक्केबाज वासिली लेविट को पीछे छोड़ दिया। वह थापा के बाद दूसरे पुरुष मुक्केबाज हैं, जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं। एशियाई चैंपियनशिप में थापा से अधिक पदक एमसी मेरीकॉम (सात) और एल सरिता देवी (आठ) ने जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed