{"_id":"4ad73f5e7c9e6bee2bf6336e46bfd862","slug":"india-lost-to-pakistan-asian-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार संघर्ष के बाद पाकिस्तान से हारा भारत ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जोरदार संघर्ष के बाद पाकिस्तान से हारा भारत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देने के बाद हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
जापान के काकामिगाहारा में चल रही टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान के हाथों 4-5 से हार गई।
भारत की युवा और अनुभवहीन टीम ने हालांकि पाक टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन जीत हासिल करने में विफल रही। भारत के लिए गुरजिंदर सिंह, अमित रोहिदास, मनप्रीत सिंह और मलक सिंह ने एक-एक गोल ठोका।
वहीं, पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रियाज ने दो जबकि अब्दुल हसीम खान, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद रिजवान जूनियर ने एक-एक गोल किया।
पाक टीम ने शुरुआत से ही आक्रमण करना शुरू कर दिया और दूसरे ही मिनट में अब्दुल हसीम खान ने मैदानी गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।
भारतीय टीम अब शुक्रवार को अपना आखिरी लीग मैच मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।
फाइनल से पहले महिला टीम हारी
भारतीय महिला हाकी टीम जापान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भिड़ने से पहले तीसरी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने आखिरी लीग मैच में मेजबान जापान से 1-2 से हार गई।
विज्ञापन
भारत ने अपने पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की थी। उसने जापान के खिलाफ बढ़त भी बनाई लेकिन उसे अंततः हार का सामना करना पड़ा।
चनचन देवी ने 33वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को बढत दिलाई। जापान ने 59वें और
68वें मिनट में गोल दागकर मैच अपने पक्ष मे कर लिया।
भारत और जापान की टीमें नौ नवंबर को टूर्नामेंट के खिताबी जंग के लिए भिड़ेंगी।