फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india lost first match in world league

वर्ल्ड लीग में भारतीय टीम की हार से शुरुआत

Sat, 11 Jan 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jan 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
india lost first match in world league

एफआईएच भले ही हॉकी में पुराने दिनों की साख को भुनाने के लिए भारत पर मेहरबान होकर बड़े से बड़े टूर्नामेंटों की बरसात कर दे। लेकिन एक बात तय लग रही भारतीय हॉकी में कोई सुधार नहीं होने वाला है।

विज्ञापन


वर्ल्ड हॉकी लीग में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर शुक्रवार को भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में उतरी तो उसके पास मर्ज तो पुराना था लेकिन कोच टेरी वॉल्श के रूप में दवा नई थी। लेकिन यह मर्ज इतनी गहराई तक पहुंच चुका है कि वॉल्श नाम की दवा भी उस पर असर नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


देखें-हैप्पी बर्थ-डे: 41 साल के हो चुके द्रविड़ की 13 खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबला भले ही वर्ल्ड नंबर चार इंग्लैंड से था लेकिन एक उम्मीद कहीं न कहीं थी कि शायद कुछ अच्छा हो जाए। लेकिन यह उम्मीद भी बेमानी साबित हुई। इंग्लैंड ने आसानी से 2-0 से जीत हासिल की।

पूरे मैच में भारतीयों ने एक भी उल्लेखनीय मूव नहीं बनाया। हालांकि उसे चार पेनाल्टी कार्नर मिले। लेकिन एक भी गोल में नहीं बदला जा सका। जबकि उसके पास रूपिंदर पाल और रघुनाथ जैसे विशेषज्ञ हैं। इसके ठीक उलट इंग्लैंड को पांच पेनाल्टी कार्नर हासिल हुए और इनमें से दो उसने गोल में परिवर्तित किए।

पढ़ें- पनेसर ने कहा, मुझे अमेरिकी लड़कियां हैं पसंद!

यह तो भला हो गोलकीपर पीआर श्रीजेश का जिन्होंने पीसी पर खूबसूरत बचाव कर गोलों की संख्या नहीं बढ़ने दी। श्रीजेश ने दो निश्चित गोलों को भी बचाया। जबकि भारत की ओर से हाल यह था कि चार में से दो पीसी को बीरेंद्र लाकड़ा रोक ही नहीं सके।

hockeyचौथे पीसी पर रूपिंदर ने गोल किया लेकिन लाकड़ा ने बॉल को डी के बाहर की बजाय अंदर ही रोक दिया। जिसे थर्ड अंपायर से बातचीत के बाद खारिज कर दिया गया। डिफेंस में इंग्लैंड को तीसरा पेनाल्टी कार्नर अनुभवी वी रघुनाथ की गलती के चलते मिला।

रघुनाथ ने 27वें मिनट में 25 गज की रेखा के अंदर पीछे से स्टिक लगाकर जिस तरह इंग्लिश खिलाड़ी को गिराया। उसे माफ नहीं किया जा सकता। इसी पीसी को एडम डिक्सन ने गोल में बदला।



जबकि 44वें मिनट में चौथे पीसी को भी एक बार फिर डिक्सन ने गोल में बदल कर इंग्लैंड की 2-0 से जीत पक्की कर दी।

पहले ही दिन हुआ उलटफेर
वर्ल्ड हॉकी लीग के पहले ही दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिल गया। कहने को अर्जेंटीना भले ही पैन अमेरिकन चैंपियन हो लेकिन उसकी तुलना कभी नीदरलैंड जैसी चैंपियन टीम से नहीं की गई। लेकिन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर शुक्रवार को इस दक्षिण अमेरिकी टीम ने नीदरलैंड को 5-2 के बड़े अंतर से धो दिया।

बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को खेल के 69वें मिनट तक 2-2 की बराबरी पर रोक कर रखा। लेकिन जैकब व्हीटन ने खेल समाप्त होने से एक मिनट पहले गोलकर ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से रोमांचक जीत दिला दी।

जर्मनी ने शुरू से ही न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाकर रखा। पहले हॉफ में जर्मनी 3-1 की बढ़त पर थी। दूसरे हॉफ में भी यही अंतर रहा और जर्मनी ने एकतरफा 6-1 से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed