फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India is ready to host the Olympics 2036 pm modi said in ioc 141 summit

Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयारियों में जुटा भारत, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बड़ा बयान

Sun, 18 Feb 2024 04:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 18 Feb 2024 04:23 PM IST
सार

शनिवार को मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयारियां कर रहा है।

विज्ञापन
India is ready to host the Olympics 2036 pm modi said in ioc 141 summit
'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयारियां कर रहा है। शनिवार को मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले भारत युवा ओलंपिक 2029 की मेजाबनी का भी इच्छुक है। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में ओलंपिक 2026 की मेजबानी पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि भारत प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए उत्साहित है।
विज्ञापन

 
ओलंपिक की सफलता के लिए खाका तैयार
ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) आधार तैयार कर रहा है। एयूडीए ने अहमदाबाद विकास योजना 2041 का अनावरण किया है जिसमें अहमदाबाद को ओलंपिक योग्य शहर में बदलने के लिए बुनियादी ढांचे और पर्यावरण उन्नयन को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। एयूडीए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन


पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण एक मास्टर प्लान तैयार कर रहा है जिसमें जल आपूर्ति से लेकर जल निकासी जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपके सामने 140 करोड़ भारतीयों की भावना रखना चाहूंगा। भारत अपनी धरती पर 2036 के ओलंपिक का आयोजन के प्रयासों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


‘140 करोड़ भारतीयों का सपना ओलंपिक की मेजबानी’
ओलंपिक 2026 के लिए रणनीतिक मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी ब्रिसबेन की प्रसिद्ध कंपनी पॉपुलस को सौंपी गई है। इसमें साबरमती जनपथन से नरेंद्र मोदी स्टेडियम तक का चौड़ीकरण शामिल है। उम्मीद है अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओलंपिक 2036 का उद्घाटन समारोह होगा। पीएम ने आगे कहा, "यह 140 करोड़ भारतीयों का सपना है, उनकी आकांक्षा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed