{"_id":"627ff4047c2a8c53fa0e3e7b","slug":"india-finish-second-in-shooting-at-24th-deaflympics-in-caxais","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेफलंपिक्स: भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, दूसरे स्थान पर रहे, प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
डेफलंपिक्स: भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, दूसरे स्थान पर रहे, प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए
Sat, 14 May 2022 11:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 14 May 2022 11:55 PM IST
सार
यह पहली बार है कि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के प्रयासों से भारत ने डेफलंपिक्स की निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भारत की तरफ से धनुष श्रीकांत ने दो स्वर्ण और अभिनव देशवाल ने एक स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय निशानेबाजों ने ब्राजील के कैक्सियास डी सुल में आयोजित 24वें डेफलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन किया है। निशानेबाजी की प्रतियोगिता में भारत ने 3 स्वर्ण, दो कांस्य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया।
केवल यूक्रेन ही 6 स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर भारत से अच्छा प्रदर्शन कर पाया। भारतीय निशानेबाजों का डेफलंपिक्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। डेफलंपिक्स में भारत अभी तक 7 स्वर्ण, 1 रजत और चार कांस्य पदक लेकर आठवें स्थान पर रहा है।
यह पहली बार है कि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के प्रयासों से भारत ने डेफलंपिक्स की निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भारत की तरफ से धनुष श्रीकांत ने दो स्वर्ण और अभिनव देशवाल ने एक स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन
धनुष ने 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत और प्रियेषा देशमुख के साथ मिश्रित स्पर्धा में सोना हासिल किया। वहीं शौर्य सैनी ने एयर राइफल में और वेदिका शर्मा ने एयर पिस्टल में कांस्य पदक हासिल किया।