{"_id":"5abb4d8ecc117105331c0357fe0cdcaa","slug":"india-claims-first-victory-in-asian-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने ओमान को हरा चखा जीत का स्वाद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारत ने ओमान को हरा चखा जीत का स्वाद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने ओमान को 3-0 से हराकर जापान में चल रहे तीसरे पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में पहली जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन
भारतीय टीम अपने पहले दो मैचों में चीन से 0-2 से और जापान से 1-2 से हार गई थी लेकिन उसने ओमान को हराकर खुद को मुकाबले में बनाए रखा।
भारत ने 19वें मिनट में ओमान की रक्षापंक्ति की भूल का फायदा उठाते हुए खाता खोला। आकाशदीप सिंह ने सर्कल में घुसते हुए भारत का पहला गोल दागने में कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन
भारत ने 30वें मिनट में अपनी बढ़त 2-0 कर दी। अमित रोहिदास ने 62वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से सात नवंबर को होगा।