{"_id":"4bfc2f971318426cb738f5af0f85912e","slug":"india-at-7th-position-in-hockey-ranking-after-7-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद सातवें पायदान पर आया भारत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सात साल बाद सातवें पायदान पर आया भारत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल टूर्नामेंट में बेशक चौथे स्थान पर रहा लेकिन वह एफआईएच रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम जर्मनी को अपदस्थ कर चोटी के स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मेजबान भारत इस टूर्नामेंट में अपने छठे स्थान के प्रदर्शन की बदौलत सातवें नंबर पर आ गया है। भारतीय टीम सात साल बाद वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंची है।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ओलंपिक चैंपियन जर्मनी 2140 अंकों के साथ पहले, वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 2083 अंकों के साथ दूसरे और ओलंपिक रजत विजेता नीदरलैंड 1920 अंकों के साथ तीसरे जबकि भारत 1435 अंकों के साथ 10वें स्थान पर था।
विज्ञापन
पढ़ें- सिर्फ तीन जीत से ही बदल जाएगा धोनी का रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के इस टूर्नामेंट में सभी आठों स्थानों के लिए रैंकिंग अंक दिए गए। भारत को मेजबान होने के नाते इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला। पांचवें स्थान के लिए 280 और छठे स्थान के लिए 260 रैकिंग अंक दिए गए हैं।
पढ़ें- डेल स्टेन ने दिखाया था मैदान पर कुंबले जैसा साहस
वर्ष 2003 में वर्ल्ड रैंकिंग की शुरुआत होने के बाद से भारत आखिरी बार 2006 में सातवें स्थान पर रहा था। वह इसके बाद नौंवे से 12वें स्थान के बीच ही बना रहा। भारत की सबसे खराब रैंकिंग 2009 में 12वां स्थान रही थी। लेकिन अब वह सातवें स्थान पर पहुंच गया।
नीदरलैंड बना वर्ल्ड लीग हॉकी चैंपियन
अर्जेंटीना के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 5-2 की करारी हार के बाद यह सोचना मुश्किल था की नीदरलैंड वर्ल्ड हॉकी लीग के फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लेगा।
लेकिन डच खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर न्यूजीलैंड को 7-2 से बुरी तरह धोकर यह कारनामा अंजाम कर दिखाया।
पढ़ें- खेल के नौ साल बाद अंजू बॉबी ने रचा इतिहास
वहीं इससे पहले कांस्य पदक की लड़ाई में वर्ल्ड चैंपियन आस्ट्रेलिया को एक और हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने उसे 2-1 से परास्त किया।
छठे स्थान पर रहा भारत
वहीं वर्ल्ड हॉकी लीग में पांचवां स्थान हासिल करने के लिए भारत को सिर्फ अंतिम तीन मिनट तक मजबूत बेल्जियम को गोल करने से रोकना था। लेकिन अंतिम दो मिनट में ही दो गोल खाकर भारत ने न सिर्फ बढ़त खोई बल्कि 1-2 से मुकाबला हारकर बेल्जियम को पांचवां स्थान भी दे दिया।
हालांकि भारत को दुनिया की आठ मजबूत टीमों के बीच छठा स्थान हासिल हुआ है।