आखिरकार इमरान खान ने कबूली शादी की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट से राजनीति में कदम रखने वाले इमरान खान ने आखिकार अपनी शादी की बात कबूल ली है। तहरीक-ए-पाकिस्तान के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान का कहना है कि उन्होंने पत्रकार रेहाम खान से शादी कर ली है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक इमरान ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कहा है, "मैंने बीबीसी गर्ल से शादी कर ली है।" रेहाम पहले बीबीसी में बतौर रिपोर्टर काम करती थी। बीबीसी के बाद रेहमान ने पाकिस्तान में डॉन अखबार ज्वाइन कर लिया।
कुछ साल पहले पाकिस्तानी राजनीति में सक्रियता के चलते इमरान की मुलाकात एक दिन पत्रकार रेहाम से हुई। कुछ दिन चली मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।
इमरान की शादी के फैसले को उनके राजनीतिक सलाहकारों और रिश्तेदारों ने पसंद नहीं किया। उन्होंने इमरान को समझाने की कोशिश की लेकिन इमरान रेहाम से शादी करके ही माने। फोटोः रेहाम खान (डेली मेल से ली गई है)
आशिक मिजाज रहे हैं इमरान खान
इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट जगत में अभी भी शान माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान 1999 में अपनी सरजमीं पर वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा इमरान का एक और पहलू है। वे काफी आशिक मिजाज भी माने जाते हैं।
इमरान ने 16 मई 1995 को पहली शादी से पहले उनकी एक प्रेमिका से बेटी भी है। उन्होंने उस प्रेमिका से शादी नहीं की। पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से की। जेमिमा से उनके दो बच्चे सुलेमान और कासिम हुए। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही जेमिमा और इमरान में तकरार शुरू हो गई।
जेमिमा ने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला। 2004 में दोनों के बीच तलाक हुआ और इमरान अकेले हो गए। इसके बाद राजनीति में आने के बाद रेहाम से प्यार हुआ और इमरान ने रेहाम को अपना जीवनसाथी चुन लिया।
सूत्रों की माने तो रेहाम से उनकी शादी काफी पहले ही हो गई थी लेकिन जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उस वक्त जवाब दिया, "वे पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के तख्तापलट के बाद अमन और चैन वाले नए पाकिस्तान में ही शादी करेंगे।" फोटोः इमरान खान एवं जेमिमा गोल्डस्मिथ (डेली मेल से ली गई है)