फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Iga Swiatek reached quarter-finals in Women singles Nadal-Alcaraz pair progressing in Paris olympics

Paris Olympics: इगा स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, नडाल-अल्कारेज की जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही

Wed, 31 Jul 2024 01:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 31 Jul 2024 01:34 PM IST
सार

फ्रेंच ओपन में चार बार की चैंपियन स्वियातेक ने वांग को 6-2, 6-4 से हराया। स्वियातेक की क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी आठवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स होंगी, जिन्होंने कोलंबिया की कैमिला ओसोरियो को 6-0, 4-6, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
Iga Swiatek reached quarter-finals in Women singles Nadal-Alcaraz pair progressing in Paris olympics
इगा स्वियातेक - फोटो : French Open Twitter

विस्तार

विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने विपरीत परिस्थितियों से वापसी कर चीन की विश्व में 52वें नंबर की खिलाड़ी वांग ज़ियू को सीधे सेटों में हराकर ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। फ्रेंच ओपन में चार बार की चैंपियन स्वियातेक ने वांग को 6-2, 6-4 से हराया। स्वियातेक की क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी आठवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स होंगी, जिन्होंने कोलंबिया की कैमिला ओसोरियो को 6-0, 4-6, 6-3 से हराया। 
विज्ञापन

गॉफ को मिली हार, कर्बर आगे बढ़ीं 
अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। उन्हें क्रोएशिया की डोना वेकिच ने 7-6 (7), 6-2 से हराया। जर्मनी की 36 वर्षीय एंजेलिक कर्बर ओलंपिक के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने कनाडा की लेयला फर्नांडीज को 6-4, 6-3 से पराजित किया। वह पहले ही घोषणा कर चुकी है कि पेरिस ओलंपिक उनके करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा। महिला एकल के अन्य मैचों में स्लोवाकिया की अन्ना करोलिना श्मिडलोवा ने इस साल फ्रेंच ओपन और विंबलडन में उपविजेता रहीं इटली की जैस्मीन पाओलिनी को 7-5, 3-6, 7-5 से, जबकि यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक ने ग्रीस की सातवीं वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारी को 4-6, 7-6 (5), 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नडाल-अल्कारेज क्वार्टर फाइनल में 
पुरुष युगल में स्पेन के राफेल नडाल और कार्लोस अल्कारेज ने नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर और वेस्ले कूलहोफ पर 6-4, 6-7 (2), 10-2 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एंडी मरे ने भी युगल में भी जीत हासिल की। ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने अपने साथी डैन इवांस के साथ मिलकर दो मैच प्वाइंट बचाने के बाद बेल्जियम के सैंडर गिल और जोरान व्लिगेन की जोड़ी को 6-3, 6-7 (8), 11-9 से हराया। मरे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह ओलंपिक के बाद संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन

पोपिरिन ने वावरिंका को हराया
पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन ने तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-5 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला जर्मनी के टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने टॉमस मचाक को 6-3, 7-5 से हराया। अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और टॉमी पॉल दोनों आगे बढ़ने में सफल रहे। फ्रिट्ज ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को 6-7 (3), 6-3, 6-2 से, जबकि पॉल ने चेक गणराज्य के जैकब मेन्सिक को 6-3, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed