फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   I learnt a lot today Says Neeraj Chopra After winning silver in world Athletics championship

गोल्डन ब्वॉय का 'गोल्डन' दिल: जिसने छीना सोना, उसी की तारीफ में नीरज ने कही यह बड़ी बात

Sun, 24 Jul 2022 04:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 04:42 PM IST
सार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने बताया है कि उनके लिए यह प्रतियोगिता कितनी मुश्किल थी। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। 
 

विज्ञापन
I learnt a lot today Says Neeraj Chopra After winning silver in world Athletics championship
नीरज चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद देश को पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा है कि उनके लिए यह प्रतियोगिता आसान नहीं थी। उन्होंने आज के दिन काफी कुछ सीखा और रजत पदक जीतकर बेहद खुश हैं। वो नतीजों से बेहद खुश हैं। नीरज इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। उनसे पहले सिर्फ भारत की अंजू बॉबी जॉर्ज ने ही पदक जीता है। अब नीरज सभी वैश्विक प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


नीरज ने कहा "आज हालात थोड़े ठीक नहीं थे, काफी हवा थी लेकिन उम्मीद थी कि थ्रो लगेगा। मैंने आज मेडल जीता है तो अच्छा लग रहा है और अब अगले साल फिर इससे अच्छा करने की कोशिश करेंगे। देखने में यह भले ही आसान लगे, लेकिन एंडरसन ने निश्चित रूप से 90 मीटर की दूरी तय करने के लिए बहुत जोर लगाया होगा। इस साल वो दुनिया में सबसे आगे हैं। बहुत अच्छे थ्रो कर रहे हैं। उनके कई थ्रो 90 मीटर से ज्यादा रहे हैं। मैं उनके लिए खुश हूं कि उन्होंने काफी मेहनत की है। यह मेरे लिए भी अच्छा है। मेरे सामने अच्छी चुनौती है।"
विज्ञापन


नीरज ने आगे कहा कि ओलंपिक चैंपियन होने के कारण वो खुद पर दबाव नहीं महसूस करते हैं। उन्होंने तीसरे थ्रो के बाद भी खुद पर यकीन किया। उन्होंने वापसी की और रजत पदक जीता। यह वाकई में सुखद है। अगली बार वो पदक का रंग बदलने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही नीरज ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में नीरज का प्रदर्शन
पहला राउंड फाउल
दूसरा राउंड 82.39
तीसरा राउंड 86.37
चौथा राउंड 88.13
पांचवां राउंड फाउल
छठा राउंड फाउल



नीरज ने लगातार प्रदर्शन को सुधारा
इस प्रतियोगिता में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले प्रयास में फेल हो गए थे। उनके पहले थ्रो को फाउल घोषित किया गया था। उसके बाद चोपड़ा ने दूसरे राउंड में 82.39 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज के प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने पहले प्रयास में 90.21 मीटर और दूसरे राउंड में 90.46 दूर भाला फेंककर नीरज पर दबाव बना दिया था। इसके बाद नीरज ने तीसरे और चौथे राउंड में लगातार अपने प्रदर्शन को सुधारा। वह तीसरे राउंड में 86.37 और चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकने में सफल रहे। नीरज पांचवें राउंड में फेल हो गए। पीटर्स 90.54 मीटर की दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए। चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च 88.09 स्कोर के साथ कांस्य जीतने में सफल हुए।



नीरज के अलावा भारत के रोहित यादव भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा थे, लेकिन वो कोई पदक नहीं जीत सके। रोहित ने 78.72 मीटर की दूरी तय की और 10वें स्थान पर रहे। वो तीसरे राउंड में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।




Koo App

ऐतिहासिक!! हिंदुस्तान के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा अमेरिका में खेली गई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 19 साल बाद पदक जीतकर, इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष बन गए हैं। हरियाणा की माटी के लाल को 88.13 मी. भाला फेंक सिल्वर मेडल जीतने पर हृदय से बधाई। यह पूरे देश और प्रदेश के लिए गौरव का पल है।

View attached media content

- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 24 July 2022






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed