फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   'I can understand your pain', Vinesh Phogat gets support from Japanese Paris Olympics champion Higuchi Rei

Paris Olympics: 'मैं आपके दर्द को समझ सकता हूं...', विनेश फोगाट को मिला जापानी ओलंपिक चैंपियन हिगुची का समर्थन

Sat, 10 Aug 2024 08:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 Aug 2024 08:26 PM IST
सार

पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता हिगुची को तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफायर से सिर्फ 50 ग्राम अधिक वजन होने के कारण बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह अपने घरेलू ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सके।

विज्ञापन
'I can understand your pain', Vinesh Phogat gets support from Japanese Paris Olympics champion Higuchi Rei
विनेश फोगाट और हिगुची रेई - फोटो : Twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को निराशा हाथ लगी। जहां टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इस स्पर्धा में एक रजत (रवि दहिया) और एक कांस्य (बजरंग पूनिया) समेत दो पदक जीते थे। इस ओलंपिक में अब तक भारत को अमन सहरावत (कांस्य) के रूप में एक ही सफलता मिली है। विनेश फोगाट के पास स्वर्ण जीतने का मौका था, लेकिन फाइनल से ठीक पहले उन्हें बढ़े हुए वजन के लिए अयोग्य करार दिया गया। इसके बाद भारत के स्वर्ण जीतने की उम्मीदों को झटका लगा। विनेश इस ओलंपिक में शानदार फॉर्म में दिखी थीं।
विज्ञापन

हिगुची ने विनेश का समर्थन किया

उन्होंने अपने पहले ही मैच में चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन विश्व नंबर एक जापान की सुसाकी को हराया था। हिगुची का विनेश से भिड़ने के पहले का रिकॉर्ड 82-0 था। इस जीत के सिलसिले को विनेश ने रोक दिया था। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक की  पदक विजेता ओकसाना लिवाच और क्यूबा की गुजमान लोपेज को हराकर विनेश ने फाइनल में जगह बनाई थी। अब विनेश को पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान हिगुची रेई का समर्थन मिला है। हिगुची ने 57 किग्रा वर्ग में पेरिस में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने ही भारत के अमन सहरावत को सेमीफाइनल में हराया था। उन्होंने अब विनेश को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिगुची को भी बढ़े वजन का नुकसान उठाना पड़ा था

कुछ अतिरिक्त ग्राम के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के दर्द से सभी पहलवान परिचित हैं और अब हिगुची ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए कहा कि वह विनेश के दर्द को समझते हैं। विनेश को निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण पेरिस ओलंपिक के फाइनल के लिए अयोग्य ठहराकर बाहर दिया गया था। पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता हिगुची को तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफायर से सिर्फ 50 ग्राम अधिक वजन होने के कारण बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह अपने घरेलू ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सके।
विज्ञापन

हिगुची ने कही यह बात

हिगुची ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में भारत के अमन सेहरावत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने विनेश की संन्यास की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, 'मैं आपका दर्द अच्छी तरह समझता हूं। बस 50 ग्राम। दूसरों की बातों की चिंता मत करो। जिंदगी चलती रहती है। असफलताओं से उबरना सबसे खूबसूरत चीज है। अच्छी तरह आराम करो।'

हिगुची ने दिया यह बयान

हिगुची ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। उन्होंने ‘जापान न्यूज’ से तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में असफल होने के बारे में कहा, 'मैं असफलता और निराशा से गुजर चुका हूं, लेकिन मैं खुद पर विश्वास करके सफल होने में कामयाब रहा। फिर भी मुझे नहीं लगता कि मैं सिर्फ अपने प्रयासों से स्वर्ण पदक जीत सकता था।' तब हिगुची को 'जंक फूड' के प्रति लगाव के लिए दोषी माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed