धोनी ने 100 डॉलर को बदल दिया 100 पाउंड्स में, कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ 'माही' के कमाल को कौन नहीं जानता। चाहे मैदान के अंदर हो या बाहर धोनी हर जगह सरप्राइज करते रहते हैं।
कप्तानी के तौर पर धोनी के बारे में कहा जाता है कि वे अपने खिलाड़ियों के हक के लिए हमेशा आगे रहे। साथी खिलाड़ियों की तकलीफ को खुद की तकलीफ मानकर वे उन्हें जल्द से जल्द निबटाने की कोशिश करते रहे हैं।
आइए, जानते हैं कि कैसे 'कैप्टन कूल' धोनी ने पिछले साल 100 डॉलर को 100 पाउंड में बदलकर अपने साथी खिलाड़ियों को सरप्राइज कर दिया।
तो ऐसे बदला 100 डॉलर को 100 पाउंड्स में
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी द्वारा 100 डॉलर से 100 पाउंड बदलने की बात किसी और ने नहीं बल्कि बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने खुद की है। उन्होंने कहा कि यह सब धोनी ने अपने साथी खिलाड़ियों के लिए किया। वे उनकी हर जरुरत का ध्यान रखते हैं।
अंग्रेजी अखबार मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में संजय पटेल ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जुलाई माह में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर थी। ऐतिहासिक लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच होना था। बीसीसीआई ने खिलाड़ियो को इंग्लैंड में यात्रा भत्ता 100-100 डॉलर देना निश्चित किया।
लेकिन जब धोनी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने बीसीसीआई के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 100 डॉलर (करीब 6317 रुपए) की इंग्लैंड में कीमत 50 से 60 पाउंड्स से ज्यादा नहीं है और इतनी कम रकम के साथ खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यात्रा नहीं कर सकते। उन्होंने 100 डॉलर को 100 पाउंड्स (करीब 9848 रुपए) में बदलने की अपील की।
धोनी की इस सलाह को बीसीसीआई ने मान लिया। खिलाड़ियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने कप्तान को शुक्रिया अदा किया। संजय आगे कहते हैं कि धोनी की मौजूदगी टीम के हौसले को दोगुना कर देती है।