फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Horror crash at track cycling, Matt Walls landed into crowd leaves fan injured badly Commonwealth Games 2022

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान इंग्लैंड का साइकिलिस्ट ट्रैक छोड़ दर्शक दीर्घा में घुसा, प्रशंसक लहूलुहान

Sun, 31 Jul 2022 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Jul 2022 11:44 PM IST
सार

दुर्घटना के बाद सुबह के सत्र को टाल दिया गया और वेलोड्रम को प्रशंसकों से खाली करा दिया। ब्रेक के बाद स्प्रिंट रेस होनी थी, वॉल्स एंबुलेंस को छोड़ना चाहते थे, उन्होंने ऑक्सीजन मास्क पहना हुआ था।

विज्ञापन
Horror crash at track cycling, Matt Walls landed into crowd leaves fan injured badly Commonwealth Games 2022
राष्ट्रमंडल खेलों में साइकिलिंग में दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के साइकिलिस्ट मैट वॉल्स राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ट्रैक छोड़ साइकिल लेकर दर्शक दीर्घा में घुस गए। इससे एक प्रशंसक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। यह दुर्घटना पुरुषों की 15 किलोमीटर स्क्रैच रेस क्वालिफाइंग के फाइनल लैप में हुई। तत्काल मेडिकल टीम ट्रैक पर पहुंची और इलाज किया।
विज्ञापन


Tokyo Olympics: Matt Walls wins omnium gold medal as Team GB notch first  track cycling triumph
विज्ञापन

मैट वॉल्स

Horror crash at track cycling, Matt Walls landed into crowd leaves fan injured badly Commonwealth Games 2022
मैट वॉल्स - फोटो : सोशल मीडिया
आइल ऑफ मैन के साइकिलिस्ट मैट बॉस्टक को तत्काल स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा, जबकि इंग्लैंड के राइडर वॉल्स भीड़ में गिर गए थे। मेडिकल टीम खून से लथपथ एक प्रशंसक को व्हीलचेयर पर ले गई। वहीं एक युवा लड़की की बाजू में कट लग गया था, जिसका डॉक्टरों ने इलाज किया।

Horror crash at track cycling, Matt Walls landed into crowd leaves fan injured badly Commonwealth Games 2022
मैट वॉल्स - फोटो : सोशल मीडिया
दुर्घटना के बाद सुबह के सत्र को टाल दिया गया और वेलोड्रम को प्रशंसकों से खाली करा दिया। ब्रेक के बाद स्प्रिंट रेस होनी थी, वॉल्स एंबुलेंस को छोड़ना चाहते थे, उन्होंने ऑक्सीजन मास्क पहना हुआ था। वहीं कनाडा के दो राइडर डेरेक गी और मथायस गुइलेमेटे को अयोग्य घोषित कर दिया गया। घटना के बाद ब्रिटिश साइकलिंग ने कहा, मैट वॉल्स और मैट बॉस्टोक को हॉस्पिटल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन

Horror crash at track cycling, Matt Walls landed into crowd leaves fan injured badly Commonwealth Games 2022
मैट वॉल्स - फोटो : सोशल मीडिया
वॉल्स ने पिछले साल ओलंपिक में जीता था स्वर्ण
दुर्घटना में घायल हुए इंग्लैंड के 24 वर्षीय साइकलिस्ट मैट वॉल्स ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की ओमनिअम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। एक दर्शक ने कहा, हम अपने बच्चे के साथ बैठे थे। साइकलिस्ट वॉल्स वेलोड्रम ट्रैक से सीधे भीड़ में घुस गए। इस घटना से वह डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed