फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Womens Hockey: 'Confident that I can give my best for the country', Sonam said before the Women Pro League

Womens Hockey: 'विश्वास है कि मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकती हूं', महिला प्रो लीग से पहले बोलीं सोनम

Fri, 07 Feb 2025 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Feb 2025 01:42 PM IST
सार

सोनम ने कहा, 'मैं यहां राष्ट्रीय शिविर में सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीख रही हूं और अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगी।'

विज्ञापन
Womens Hockey: 'Confident that I can give my best for the country', Sonam said before the Women Pro League
सोनम (बीच में) - फोटो : Twitter

विस्तार

हॉकी इंडिया महिला लीग में शानदार प्रदर्शन करने के दम पर महिला प्रो लीग के लिए सीनियर राष्ट्रीय टीम के शिविर के लिए चुनी गई युवा हॉकी फारवर्ड सोनम को विश्वास है कि वह भारतीय टीम की तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। महिला लीग में तीन मैच में चार गोल करने वाली 19 साल की सोनम को टूर्नामेंट की उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल किए। वह इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


भारत प्रो लीग में जर्मनी, नीदरलैंड, इंग्लैंड और स्पेन से भिड़ेगा। हरियाणा की रहने वाली सोनम ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, 'जब मेरे परिवार ने (राष्ट्रीय शिविर बुलाए जाने की) खबर सुनी तो उन्हें बहुत खुशी हुई। मुझे अच्छा लग रहा है और मेरा मानना है कि मैं भारत की तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकती हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं यहां राष्ट्रीय शिविर में सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीख रही हूं और अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed