फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women's Hockey World Cup: Indian team led by Savita Punia to avenge the Olympic defeat against England

Women's Hockey World Cup: सविता पूनिया की अगुवाई में इंग्लैंड से ओलंपिक की हार का बदला लेने उतरेगी भारतीय टीम

Sat, 02 Jul 2022 10:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

पिछले साल ओलंपिक में कांस्य मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4-3 से हराकर ऐतिहासिक पदक जीतने से वंचित कर दिया था। विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
Women's Hockey World Cup: Indian team led by Savita Punia to avenge the Olympic defeat against England
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आत्मविश्वास से भरी सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को विश्व कप के पूल बी के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेंगी। यह मैच रात आठ बजे से शुरू होगा। उनका इरादा टोक्यो ओलंपिक में मिली हार का बदला चुकता करने का होगा।
विज्ञापन


पिछले साल ओलंपिक में कांस्य मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4-3 से हराकर ऐतिहासिक पदक जीतने से वंचित कर दिया था। विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम के हौसले बुलंद हैं। वह एफआईएच प्रो लीग में पहली बार खेलते हुए तीसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


 

Women's Hockey World Cup: Indian team led by Savita Punia to avenge the Olympic defeat against England
सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
1974 में चौथे स्थान पर थी टीम इंडिया
भारतीय टीम का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में पहले ही सत्र में रहा था, जब टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था। टोक्यो ओलंपिक के बाद से भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन का स्तर ऊपर ही रहा है। मई में भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचीं, जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं प्रो लीग में मजबूत टीमों को कड़ी चुनौती दी और बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आगे रही।
विज्ञापन

Rani Rampal to lead Indian women's hockey team in NZ tour - Hindustan Times
रानी रामपाल

रानी की खलेगी कमी
चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर चल रहीं रानी रामपाल के नहीं होने के बाद अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने बखूबी टीम की कमान संभाली हैं। वह खुद फॉर्म में हैं और उनका साथ देने के लिए युवा खिलाड़ी बिच्छू देवी खारीबाम हैं।

डिफेंस का जिम्मा उपकप्तान दी ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, उदिता और निक्की प्रधान पर है, जबकि मिडफिल्डर की जिम्मेदारी सुशीला चानू, नेहा गोयल, नवजोत कौर, सोनिका, ज्योति, निशा और मोनिका पर है।
विज्ञापन

सलीमा टेटे भी फॉर्म में हैं और प्लेमेकर की भूमिका में रहेंगी। वहीं गोल करने की जिम्मेदारी अनुभवी वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर और शर्मिला देवी पर है। हालांकि, पुख्ता तैयारियों के बाद रानी की कमी टीम को खलेगी।

Women's Hockey World Cup: Indian team led by Savita Punia to avenge the Olympic defeat against England
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
2018 में आठवें स्थान पर थी टीम
2018 में भारतीय टीम आठवें स्थान पर रही थी लेकिन इस पर बार टीम की नजरें पोडियम पर खड़े रहने की है। इंग्लैंड से मैच के बाद 5 जुलाई को चीन से और 7 जुलाई को न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। इंग्लैंड ने 2010 में विश्व कप में कांस्य पदक हासिल किया था। विश्व रैंकिंग में अभी चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम के मुख्य कोच यानेके शोपमैन ने कहा- अगर हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेले तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं, लेकिन सबसे जरूरी प्रदर्शन में निरंतरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed