फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women's Asia Cup Savita Punia led Indian hockey team defeated china and clinch bronze medal

Women's Asia Cup Hockey: भारतीय टीम ने जीता कांस्य पदक, प्लेऑफ मुकाबले में चीन को 2-0 से दी करारी शिकस्त

Fri, 28 Jan 2022 07:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 28 Jan 2022 07:45 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सविता पुनिया की अगुवाई में टीम इंडिया ने चीन को प्लेऑफ मुकाबले में 2-0 से पटखनी दी।

विज्ञापन
Women's Asia Cup Savita Punia led Indian hockey team defeated china and clinch bronze medal
भारत बनाम चीन हॉकी - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सविता पुनिया की अगुवाई में टीम इंडिया ने चीन को प्लेऑफ मुकाबले में 2-0 से पटखनी दी। भारतीय टीम जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही। भारत की तरफ से शर्मीला देवी और गुरजीत कौर ने एक-एक गोल दागे। 

विज्ञापन


पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया
भारतीय टीम इस मुकाबले में शुरू से ही हावी रही और उसने पहले क्वार्टर में ही शानदार बढ़त बना ली। टीम की तरफ से शर्मीला ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में तब्दील किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की। इस बार गुरजीत कौर 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में कामयाब रहीं।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री किरण रिजीजू ने दी शुभकामनाएं
भारतीय महिला हॉकी टीम की इस सफलता के बाद खेल मंत्री किरण रिजीजू ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एप कू पर लिखा "चीन को 2-0 से हराकर महिला एशिया कप 2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। उनके प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। टीम भारत के लिए और ख्याति लाए।"


टूर्नामेंट में भारत का सफर
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत ने अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। टीम ने अपने पहले मैच में मलयेशिया को 9-0 से हराया था। हालांकि, अगले मैच में उसे को एशियन गेम्स की विजेता टीम जापान के हाथों 2-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने इसके बाद वापसी करते हुए अपने से कम रैंक वाले सिंगापुर को 9-1 से हराया और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। लेकिन एक बार फिर से उसे निराशा हाथ लगी। भारतीय टीम को यहां 11वीं रैंक वाली कोरिया से हार का सामना करना पड़ा। 

अगले कुछ महीनों में बड़े टूर्नामेंट खेलने हैंं
भारतीय टीम को अगले कुछ महीनों में बड़े टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेना है। इस साल भारतीय हॉकी टीम को बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और विश्व कप भी खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed