फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   With Deepika hattrick, India defeated Malaysia 5-0, second consecutive win in Junior Womens Asia Cup Hockey

Hockey: दीपिका की हैट्रिक से भारत ने मलयेशिया को 5-0 से हराया, जूनियर महिला एशिया कप हॉकी में लगातार दूसरी जीत

Tue, 10 Dec 2024 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Dec 2024 08:41 AM IST
सार

भारत के लिए इस मैच में दीपिका ने 37वें, 39वें और 48वें मिनट में गोल किया, जबकि वैष्णवी फाल्के ने 32वें और कनिका सिवाच ने 38वें मिनट में गोल किया।

विज्ञापन
With Deepika hattrick, India defeated Malaysia 5-0, second consecutive win in Junior Womens Asia Cup Hockey
भारत बनाम मलयेशिया - फोटो : Twitter

विस्तार

दीपिका की हैट्रिक की बदौलत गत विजेता भारत ने मलयेशिया को 5-0 से हराकर जूनियर महिला एशिया कप हॉकी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट के इतिहास में भारत की मलयेशिया पर लगातार तीसरी जीत है। 2015 में भारत ने 9-1 से और 2023 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। भारत ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 13-1 से रौंदा था।
विज्ञापन


भारत के लिए इस मैच में दीपिका ने 37वें, 39वें और 48वें मिनट में गोल किया, जबकि वैष्णवी फाल्के ने 32वें और कनिका सिवाच ने 38वें मिनट में गोल किया। पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने के बावजूद मलयेशियाई रक्षण के आगे भारतीय टीम मध्यांतर तक कोई गोल नहीं कर पाई, लेकिन तीसरे क्वार्टर से स्थितियां बदल गईं। 32वें मिनट में वैष्णवी ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।
विज्ञापन

With Deepika hattrick, India defeated Malaysia 5-0, second consecutive win in Junior Womens Asia Cup Hockey
भारत बनाम मलयेशिया - फोटो : Twitter
पांच मिनट बाद दीपिका ने पेनाल्टी कॉर्नर पर ही गोल किया। 37वें मिनट में कनिका ने मैदानी गोल दागा। इसके बाद दीपिका ने पेनाल्टी स्ट्रोक और पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। छह अंकों के साथ गोल अंतर के आधार पर चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट संयुक्त रूप से शीर्ष गोल स्कोरर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed