फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Who is Haryana Sports Minister Sandeep singh accused of molestation with hockey coach

Sandeep Singh: हॉकी खिलाड़ी जिसे छेड़छाड़ के आरोपों की वजह से छोड़ना पड़ा मंत्री पद, पढ़े 'सूरमा' की कहानी

Sun, 01 Jan 2023 02:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 02:14 PM IST
सार

संदीप ने दुनिया के सबसे बेहतरीन ड्रैगफ्लिकर में अपना नाम शामिल किया था। वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने, लेकिन गोली लगने के बाद वह टीम से बाहर हो गए। बाद में उन्होंने शानदार वापसी की। अब वह हरियाणा के खेल मंत्री हैं और उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Who is Haryana Sports Minister Sandeep singh accused of molestation with hockey coach
संदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महिला हॉकी टीम की कोच ने उन पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कोच का आरोप है कि नौकरी लगने से पहले ही खेल मंत्री ने उसे पहले दोस्ती करने को कहा और बाद में गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश की। महिला कोच ने छेड़छाड़ की वारदात की तिथि एक जुलाई 2022 बताई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंत्री की शिकायत पर हरियाणा सरकार भी एसआईटी का गठन कर चुकी है। हरियाणा में मामले की जांच एसआईटी करेगी। 
विज्ञापन


संदीप सिंह का जन्म 27 फरवरी 1986 को हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में हुआ। उनके बड़े भाई हॉकी खेलते थे। यहीं से उनके अंदर हॉकी के प्रति प्रेम जगा और धीरे-धीरे वह इस खेल में कमाल करने लगे। उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई और टीम के कप्तान भी बने। संदीप का नाम दुनिया के सबसे बेहतरीन ड्रैगफ्लिकर्स की सूची में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने 13 साल बाद 2009 में सुल्तान अजलान शाह कप जीता। उनकी कप्तानी में टीम ने आठ साल के बाद 2012 ओलंपिक में भी क्वालीफाई किया था। संदीप ने अर्जुन अवॉर्ड भी हासिल किया। ट्रेन में सफर के दौरान एक हादसे में संदीप को गोली लग गई थी। इसके बाद उनका करियर खत्म माना जा रहा था, लेकिन संदीप ने शानदार वापसी की और सबको गलत साबित किया। 


फिल्म निर्माता शाद अली ने संदीप सिंह के जीवन पर सूरमा नाम की एक फिल्म बनाई है। संदीप को हरियाणा पुलिस में डीएसपी बनाया गया था, लेकिन उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 2019 में उन्होंने हरियाणा की पेहोवा सीट से चुनाव जीता और खेल मंत्री बने। अपने ऊपर लगे आरोपों पर संदीप का कहना है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed