फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   when dhyanchand taken shoes off and scored 3 goal against germany   

जब जूते-मोजे उतारकर ध्यानचंद ने तेजी दिखाई, कर दिए दनादन 3 गोल

Sat, 14 Oct 2017 12:01 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 14 Oct 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
when dhyanchand taken shoes off and scored 3 goal against germany   
ध्यानचंद - फोटो : sportskeeda
भारत और जर्मनी के बीच बर्लिन में एक मैच हो रहा था। इस मैच को देखने करीब 35 हजार दर्शक मौजूद थे। हमारे देश से बर्लिन बड़ौदा के महाराजा और भोपाल की बेगम भी गई हुई थीं। ऐसे लोगों की मौजूदगी में मैच जीतना प्रतिष्‍ठा के लिए आवश्यक था। इस मैच में जर्मनी विशेष रणनीति के साथ खेल रहा था। वह स्माल प‌ासिंग करते हुए टीम इंडिया पर दबाव बनाते जा रहे थे। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- बेहद संजीदगी से खेल-खेल में विपक्षियों को अनुशासन सिखा देते थे ध्यानचंद
विज्ञापन


भारत हालांकि मैच में हॉफ टाइम तक 1 गोल से आगे था। लेकिन हॉफ टाइम के बाद टीम इंडिया फटाफट हॉकी नहीं खेल पा रही थी। जर्मनी संयमित आक्रमण के साथ अपना ठोस बचाव भी कर रहा था। मैच खतम होने में कम समय बचा था। पर भारत जर्मनी पर हावी नहीं हो पा रहा था। इसी बीच ध्यानचंद ने अपनी फुर्ती दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- जानिए, सचिन तेंदुलकर कैसे हो गए भारत रत्न के लिए ध्यानचंद से आगे  

उन्होंने अपने स्पाइक वाले जूते मोजे उतारे और नंगे पाव मैदान में उतरे। इसके बाद ध्यानचंद ने गेंद को अपने कब्जे में लेना शुरू किया। ध्यानचंद की तेजी को देखकर जर्मन खिलाड़ियों को समझ में नहीं आ रहा था कि अब किस तरह ध्यानचंद का सामना किया जाए। चंद मिनटों में ही ध्यानचंद ने गोल दागने शुरू कर दिए। उन्होंने मैच में 3 गोल किया और भारत ने जर्मनी को 8-1 से हरा ‌दिया था। ध्यानचंद के ऐसे कई किस्से उनकी महानता और उनकी हॉकी प्रतिभा को बयां करते हैं।

ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed