Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Villagers name a sports ground after the hockey player Lalremsiami emphasis on introducing modern facilities

लालरेमसियामी को मिला सम्मान: गांव वालों ने हॉकी खिलाड़ी के नाम पर कर दिया मैदान, आधुनिक सुविधाएं लाने पर जोर

Sat, 14 Nov 2026 08:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Nov 2026 08:26 AM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी खिलाड़ी लालरेमसियामी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। लालरेमसियामी मिजोरम की पहली खिलाड़ी हैं जिन्हें ये सम्मान मिला है। लालरेमसियामी के लिए खुशी की बात यह भी है कि उनके गांव की पंचायत ने उनके नाम पर मैदान रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Villagers name a sports ground after the hockey player Lalremsiami emphasis on introducing modern facilities
लालरेमसियामी - फोटो : Hockey India

विस्तार

मिजोरम की पहली अर्जुन अवॉर्डी लालरेमसियामी के गांव दियाक्वान के जिस मैदान पर फुटबॉल खेली जाती थी और हॉकी को कोई जगह नहीं थी। अब उसी गांव की पंचायत ने इसे हॉकी का मैदान घोषित कर दिया है। यही नहीं इस मैदान का नाम लालरेमसियामी हॉकी ग्राउंड रख दिया गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवॉर्ड लेने के बाद भावुक लालरेमसियामी अमर उजाला को बताती हैं कि अब उनकी यही इच्छा है कि इस मैदान पर आधुनिक सुविधाएं लाकर गांव के बच्चों हॉकी में आगे निकालें।
विज्ञापन
Trending Videos

हॉकी के कैश अवॉर्ड से बहनों को पढ़ा रहीं
लालरेमसियामी अपनी मां लालजारमावी और बचपन की कोच लालरमपरी के साथ अर्जुन अवॉर्ड लेने आईं। वह बताती हैं कि अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद और एशियाड के फाइनल में गोल करने के बाद उनकी जिंदगी सी बदल गई है। वह जो भी हैं आज हॉकी की वजह से हैं। पिता के निधन के बाद हॉकी से मिले कैश अवॉर्ड की वजह से उन्होंने अपनी तीनों बहनों की अच्छी पढ़ाई कराई है। एक बहन नोएडा में लॉ, एक बंगलूरू में नर्सिंग में बीएससी और एक बहन शिलांग में ग्रैज्युएशन कर रही है।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चे हॉकी खेलने की कर रहे जिद
लालरेमसियामी बताती हैं कि उनका एशियाड के स्वर्ण का सपना तो पूरा हो गया है, लेकिन विश्व कप और ओलंपिक पदक का वह सपना पूरा करना चाहती हैं। वह बताती हैं कि इन दोनों उपलब्धियों के बाद उनके राज्य में हॉकी को लेकर अलग जागरूकता फैल गई है। कई स्कूल के बच्चे उनसे मिले और हॉकी को अपनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed