{"_id":"5c586656bdec22739402a988","slug":"uco-bank-beat-tripura-10-0-in-senior-women-hockey-nationals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर महिला हॉकी में यूको बैंक की त्रिपुरा पर 10-0 से जीत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सीनियर महिला हॉकी में यूको बैंक की त्रिपुरा पर 10-0 से जीत
Mon, 04 Feb 2019 09:50 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
यूको बैंक ने सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (डिवीजन बी) 2019 में सोमवार को यहां त्रिपुरा को 10-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही यूको बैंक पूल एच की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया जिसके दो मैचों में छह अंक है।
विज्ञापन
टीम का अगला मुकाबला दिल्ली से है जिसके दो मैच में तीन अंक है। पूल के अन्य मैच में गुजरात खेल प्राधिकरण ने दिल्ली को 2-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन