Tokyo Olympics: पुरुष हॉकी में भारत की लगातार तीसरी जीत, आखिरी ग्रुप मुकाबले में जापान को हराया
भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया से दूसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जीत का सफर जारी है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। शुरू से ही आक्रामक नजर आ रही भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2-1 से आगे थी और अंत में मेजबान जापान के खिलाफ मुकाबले को 5-3 से अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह, गुर्जंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और नीलकंठ शर्मा ने गोल किए।
ऑस्ट्रेलिया से दूसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप ए में पांच में से चार मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर रही और अब क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रही ग्रेट ब्रिटेन से होगा। एक अगस्त को होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें आमने-सामने होगी और जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेंगी।
#TeamIndia finish the pool stage with another thumping win over Japan.
विज्ञापन विज्ञापन
India, how's the josh? 🇮🇳#JPNvIND #HaiTayyar #IndiaKaGame #Tokyo2020 #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/WWzAYgzwNY — Hockey India (@TheHockeyIndia) July 30, 2021