फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics 2021 Indian women hockey team head coach Sjoerd Marijne resigns said Olympics was last tournament with Team India

अलविदा: महिला हॉकी टीम के हेड कोच शोर्ड मारिन का इस्तीफा, कहा- टीम इंडिया के साथ ओलंपिक था आखिरी टूर्नामेंट

Fri, 06 Aug 2021 05:53 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 06 Aug 2021 05:53 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। कांस्य पदक मुकाबले में ब्रिटेन के खिलाफ मिली हार के बाद मारिन ने कहा कि टीम इंडिया के साथ ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट था। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Indian women hockey team head coach Sjoerd Marijne resigns said Olympics was last tournament with Team India
महिला हॉकी टीम के साथ हेड कोच शोर्ड मारिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम इंडिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है। शुक्रवार (6 अगस्त) को मारिन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में हार के बाद कहा कि यह उनका भारत के साथ आखिरी टूर्नामेंट था। शोर्ड मारिन के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके कोचिंग निर्देशन में भारतीय महिला हॉकी पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइऩल तक पहुंचने में सफल रही। 

विज्ञापन

ब्रिटेन के खिलाफ हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से मिला हार के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का एलान किया। शोर्ड ने ऑनलाइऩ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, अब मेरी कोई योजना नहीं है यह भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ मेरा अंतिम मैच था। अब टीम जानेका के हवाले है। 
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि शोर्ड मारिन और विश्लेषणात्म कोच जानेका शोपमैन दोनों को स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से कार्यकाल बढ़ाने की बात कही गई थी। लेकिेन हेड कोच ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इस घटना से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटाआई को बताया कि शोपमैन आऩे वाले समय में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीदरलैंड के पूर्व हॉकी खिलाड़ी शोर्ड मारिन को साल 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनाया गया था। इसके बाद उन्हें पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया। लेकिन 2018 आते-आते उन्हें फिर से महिला टीम का कोच बना दिया गया। अब तक का उनका कोचिंग करियर बेहतरीन रहा है। उनके नेतृत्व भारतीय महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। शोर्ड कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों की वजह से बीते 16 महीनों से अपने घर नहीं जा पाए थे। उनके इस्तीफे की मुख्य वजह इसे माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed