फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics 2021 Indian women hockey team created history after beating Australia 1-0 coach Sjoerd Marijne said players to enjoy what they achieved

Tokyo Olympics: फिल्म देख महिला हॉकी टीम ने जीती हारी हुई बाजी, कोच बोले- आज जश्न मनाने का दिन

Mon, 02 Aug 2021 02:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 02 Aug 2021 02:21 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम के कोच  सोजर्ड मारिजने इस जीत का श्रेय एक फिल्म को दिया है। वहीं कप्तान रानी रामपाल ने भी उस फिल्म की जमकर तारीफ की। भारत की महिला हॉकी टीम ने  ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में 1-0 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Indian women hockey team created history after beating Australia 1-0 coach Sjoerd Marijne said players to enjoy what they achieved
कोच सोजर्ड मारिजने के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में सोमवार (2 अगस्त) को भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 1-0 से हराया। इस जीत से साथ भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारतीय महिला हॉकी टीम 41 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत की इस शानदार जीत के चलते कोच सोजर्ड मारिजने भी गदगद हैं। वह चाहते हैं कि खिलाड़ियों ने जो कुछ हासिल किया है उसका जश्न मनाएं। उनका मानना है कि हर पल को जीना महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, हमें मैच दर मैच देखना होगा कि आगामी मैच में हम क्या सुधार कर सकते हैं, हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान केंद्रित किया, यह सब मानसिकता के बारे में है और यह एक सपने के सच होने जैसा है। यह पूछे जाने पर कि दूसरे हाफ में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम गोल करने के लिए टूट रही थी। इस सवाल के जवाब में भारतीय कोच ने कहा, उऩ्होंने रणनीत बदली और हमने उसे समाय़ोजित किया। जिस तरह से हमने बचाव किया वह शानदार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि ऑस्ट्रेलिया को अंतिम क्षणों में दो पेनाल्टी मिलीं इस सवाल के जवाब में कोच ने कहा इस पर काम हो रहा है और हम ओलंपिक में बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, यह भविष्य देखने का समय नहीं है, मैं चाहता हूं कि लड़कियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो उपलब्धि हासिल की उसका जश्न मनाएं, यही मेरा भारतीय हॉकी महिला टीम को संदेश है।  

विज्ञापन

वहीं अगर भारती महिला हॉकी टीम की बात की जाए भारत ने पलटवार करते हुए सेमीफाइनल का सफर तय किया। टीम इंडिया शुरुआत के तीनों मैच हार गई थी। कोच सोजर्ड मारिजने ने कहा आयरलैंड के खिलाफ पूल मैच से पहले फिल्म ने मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत किया। लेकिन उन्होंने इस फिल्म का नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि अंतर खुद पर विश्वास करने और उनके सपनों पर विश्वास करने में है।  फिर यह आपके अतीत पर ध्यान केंद्रित करते हुए वास्तविकता में वापस जाने के बारे में है। मुझे लगता है कि यही मुख्य चीज है और हमने यही किया। 

उन्होंने आगे कहा, यदि आप हार जाते हैं तो विश्वास करना नहीं छोड़ते, यही चीज मैंने लड़कियों से कही, सबसे महत्वपूर्ण पल में बने रहना है, मैंने उन्हें एक फिल्म दिखाई। मेरा मानना है कि उस फिल्म ने मेरी काफी मदद की। आयरलैंड के खिलाफ मिली जीते के बाद हम उस फिल्म का जिक्र करते रहे। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने भी उस फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उस फिल्म ने वास्तव में हमारी मदद की, फिल्म ने वर्तमान क्षण में बने रहने का हौसला दिया, जो आपके सामने है उसके बारे में सोचें अतीत के बारे में नहीं, आज कोच ने कहा कि बस 60 मिनट पर ध्यान दो, बस 60 मिनट के लिए अपना काम करो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed