फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics 2021 Indian women hockey team beat australia by 1-0 and reached semifinal of women hockey for first time in history

चक दे इंडिया: तीन मुकाबले हारने के बाद महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जानें ओलंपिक के सफर में कैसे पलटी बाजी

Mon, 02 Aug 2021 10:42 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 02 Aug 2021 10:42 AM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 1-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह ओलंपिक इतिहास में पहली बार हुआ है जब टीम भारत की महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Indian women hockey team beat australia by 1-0 and reached semifinal of women hockey for first time in history
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी। भारत की तरफ से एक मात्र गोल गुरजीत कौर ने खेल के 22वें मिनट में किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी सेमीफाइनल में पहंच गई। ओलंपिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत की महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना होगा। 

विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए यह जीत बेहद खास है। क्योंकि भारतीय महिला हॉकी की टीम की शुरुआत टोक्यो ओलंपिक में ठीक नहीं हुई और उसे तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने हार नहीं मानी और शानदार तरीके से एक के बाद एक मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 


टीम इंडिया का सेमीफाइनल तक का सफर



भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच 4-3 से जीत दर्ज की। उसके बाद आयरलैंड को 2-0 से हराने के बाद क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में जाने के लिए क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से हुई। इस मुकाबले में भारत की महिला हॉकी टीम ने कंगारू टीम को 1-0 से पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। 

 

पहले तीनों मुकाबलों हारी थी भारत की महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम की टोक्यो ओलंपिक में शुरुआत काफी निराशाजनक रही। भारत की महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स से था। इस मैच में नीदरलैंड्स ने भारत पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 5-1 से शिकस्त दी। इसके बाद महिला टीम का दूसरा मुकाबला जर्मनी से हुआ। जर्मनी ने भारत की महिला हॉकी टीम को 2-0 से पीटा। जबकि ब्रिटेन ने भारत को 4-1 से करारी शिकस्त दी।



लगातार जीते तीन मैच

लगातार तीन हार के बाद भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी इसकी उम्मीद शायद किसी ने की होगी। टीम इंडिया ने हिम्मत नहीं और अगले तीनों मुकाबलों में जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की। इस दौरान टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3, आयरलैंड को 2-0 और ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। 
 

4 अगस्त को होगा अर्जेंटीना से मुकाबला

सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का अर्जोंटीना से मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच यह सेमीफाइनल मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा। अर्जेंटीना की टीम ने जर्मनी को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed