Tokyo Olympics: हॉकी में भारतीय महिला टीम ने किया निराश, ओलंपिक में लगातार तीसरा मैच हारी
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। आज टीम इंडिया को तीसरे मैच में ब्रिटेन ने 4-1 से हरा दिया। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह लगातार तीसरी हार है।
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन भारत की तरफ से निराशाजनक शुरुआत हुई। ब्रिटेन की महिला टीम ने हॉकी में भारतीय महिला टीम को 4-1 से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया लय में नजर नहीं आई और पूरे मुकाबले में ब्रिटिश टीम छाई रही। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह लगातार तीसरी हार है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक टोक्यो ओलंपिक में निराश किया है।
भारत और ब्रिटेन के बीच खेले गए मुकाबले में ब्रिटिश महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ब्रिटेन की तरफ से दूसरे मिनट में हैना मार्टिन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इस दौरान पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में ब्रिटेन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसका टीम फायदा नहीं उठा पाई। वहीं 12वें मिनट में भी भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इंडिया भी इस अवसर को नहीं भुना पाई।
Hard fought match for #TeamIndia as we go down against Great Britain. Sharmila Devi scored the solitary goal for us.
विज्ञापन विज्ञापन
Full-time Score:
India - 1
Great Britain - 4
Stay tuned for more #Tokyo2020 updates. #Cheer4Indiai pic.twitter.com/MSZHHTbZAQ — SAIMedia (@Media_SAI) July 28, 2021
इसके बाद दूसरे क्वार्टर में डाइगनल क्रॉस के साथ ब्रिटेन की टीम ने अच्छा तालमेल बनाया। लेकिन सविता ने गोल बचा लिया। खतरा अभी टला नहीं था और हैना मार्टिन ने 19वें मिनट में एक और गोल दागकर ब्रिटेन को 2-0 से आगे कर दिया। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम ने पलटवार किया। शर्मिला देवी ने 23वें मिनट में गोल कर ब्रिटेन की बढ़त को कम कर दिया।
इस दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार पिछड़ती नजर आई। ब्रिटेन की ओर से 42वें मिनट में लिली ओस्लो ने गोल कर टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया। हालांकि मैच के दौरान भारतीय टीम ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। वहीं 57वें मिनट में ग्रेस बाल्सडन ने गोल दाग कर ब्रिटेन की जीत पुख्ता कर दी। इस तरह इस मुकाबले में ब्रिटेन की टीम ने भारत को 4-1 से रौंद दिया।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के सफर की बात की जाए तो उसका अभी तक खराब प्रदर्शन रहा है। महिला टीम को पहले मैच में नीदलैंड्स ने 5-1 से हराया था। उसके बाद जर्मनी की टीम ने उसे 2-0 से मात दी। जबकि तीसरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से पीट दिया। कुल मिलाकर टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में भारत की यह लगातार तीसरी हार है।