फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics 2021 hockey star Rupinder Pal Singh overwhelmed by PM Modi letter of appreciation on retirement

Hockey: रिटायरमेंट पर पीएम मोदी के पत्र से अभिभूत हुए रुपिंदर पाल सिंह, टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी में जिताया था पदक

Sat, 23 Oct 2021 02:36 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 23 Oct 2021 02:36 PM IST
सार

रुपिंदर पाल सिंंह द्वारा हॉकी से संन्यास लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके योगदान को देखते हुए पत्र लिखा था। पीएम का प्रशंसा पत्र पाने के बाद रुपिंदर काफी खुशी जताई। उन्होंने शनिवार को पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि मैं रिटायरमेंट पर पीएम का पत्र पाकर अभिभूत हूं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 hockey star Rupinder Pal Singh overwhelmed by PM Modi letter of appreciation on retirement
रुपिंदर पाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक 2021 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे रुपिंदर पाल सिंह ने शनिवार को कहा कि वह संन्यास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली प्रशंसा से अभिभूत हैं। भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी रहे रुपिंदर पाल सिंह ने बीते महीने 30 सितंबर को हॉकी से संन्यास का एलान किया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने उनके हॉकी में योगदान को देखते हुए पत्र लिखा। 

विज्ञापन


पीएम के पत्र से अभिभूत हूं

शनिवार को पूर्व हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह ने पीएम मोदी द्वारा लिखे गए प्रशंसा पत्र को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिले इस पत्र से मैं अभिभूत हूं, एथलीटों को उनके निरंतर समर्थन ने हमें टोक्यो 2020 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, महोदय, मैं खेल के प्रति आपके जुनून से प्रेरित हूं और भारतीय खेलों में अपना योगदान जारी रखने की प्रतिज्ञा करता हूं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिखा था पत्र

स्टार ड्रैगफ्लिकर द्वारा 30 सितंबर को हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने इस महीने की शुरुआत में रूपिंदर को भारतीय हॉकी में उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए एक पत्र भेजा था। रूपिंदर, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीम में युवाओं को मौका देने के लिए हॉकी से संन्यास लेने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेरणा स्रोत हैं रुपिंदर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा, रूपिंदर पिछले एक दशक से भारतीय हॉकी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं और उन्होंने देश में खेल के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने आगे लिख, आपने भारतीय हॉकी के लिए जो कुछ किया है उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपको धन्यवाद देना चाहता हूं, आप भारतीय हॉकी टीम के लिए ताकत के स्रोत रहे हैं, आप 2010 से भारत द्वारा जीते गए हर बड़े टूर्नामेंट का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, चाहे वह एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप हो, पुरुष हॉकी एशिया कप हो या कॉमनवेल्थ गेम्स या फिर हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल। इसके अलावा बहुत कुछ। पीएम मोदी ने आगे लिखा, टोक्यो ओलंपिक में भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में आपका प्रदर्शन महत्वपूर्ण था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed