{"_id":"65623c02d78fb786350d7fec","slug":"telangana-hockey-chief-accuses-hi-secretary-of-extortion-bhola-nath-terms-it-baseless-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी में फिर बवाल: तेलंगाना ने हॉकी इंडिया के महासचिव पर जबरन वसूली का आरोप लगाया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय हॉकी में फिर बवाल: तेलंगाना ने हॉकी इंडिया के महासचिव पर जबरन वसूली का आरोप लगाया
Sat, 25 Nov 2023 11:55 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:55 PM IST
सार
तेलंगाना हॉकी के चुनाव इस साल अप्रैल में होने थे लेकिन इस राज्य संघ के अध्यक्ष सरस तलवार के अनुसार वे चुनाव कराने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन भोलानाथ विभिन्न कारणों से इसमें रोड़ा अटका रहे हैं।
विज्ञापन
भोलानाथ सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय हॉकी एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में है क्योंकि एक राज्य संघ तेलंगाना हॉकी ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर उसके चुनाव कराने के लिए 25 लाख रुपए की जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है।तेलंगाना हॉकी के चुनाव इस साल अप्रैल में होने थे लेकिन इस राज्य संघ के अध्यक्ष सरस तलवार के अनुसार वे चुनाव कराने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन भोलानाथ विभिन्न कारणों से इसमें रोड़ा अटका रहे हैं।
बाद में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ ने तेलंगाना हॉकी के कामकाज को चलाने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव फिरोज अंसारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति गठित की इसके बाद तलवार ने शिकायत दर्ज कराई थी।
तलवार ने पीटीआई से कहा,‘‘चुनाव अप्रैल में होने वाले थे और हम इन्हें कराने की प्रक्रिया में थे लेकिन हॉकी इंडिया का एक अधिकारी इसमें रोड़ा अटका रहा था। हॉकी इंडिया ने कहा कि कुछ शिकायतें हैं और हमने उनका जवाब दिया। आखिर में मैं उनसे (भोलानाथ) मिला तो उन्होंने कहा कि अगर आप इससे बाहर निकलना चाहते हो तो 25 (लाख रुपए) का भुगतान करो। तब कमरे में केवल मैं और वह थे।’’
विज्ञापन
तलवार ने कहा,‘‘इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं इस पर विचार करने के लिए सात दिन का समय दूंगा। मैं उनसे तीन नवंबर को मिला था।’’
भोलानाथ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इस खेल को बढ़ावा देने के लिए काम किया है।
भोलानाथ ने पीटीआई से कहा,‘‘यह आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं। मैंने 25 लाख तो छोड़िए, कभी किसी से यहां तक की 25 पैसे भी नहीं लिए हैं। मैंने हमेशा खेल को बढ़ावा देने के लिए काम किया है।’’