फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sultan Azlan Shah dies

हॉकी के दीवाने सुल्तान अजलान शाह का निधन

Thu, 29 May 2014 12:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 May 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
Sultan Azlan Shah dies

मलेशिया के सुल्तान और पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुल्तान अजलान शाह का लंबी बीमारी के बाद 86 साल की उम्र में बुधवार को कुआलालंपुर में निधन हो गया।

विज्ञापन


सुल्तान के निधन से हॉकी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हॉकी में एक खिलाड़ी और अधिकारी के तौर पर 41 साल से अपनी सेवाएं दे रहे सुल्तान को ‘मलेशियन हॉकी का पिता’ कहा जाता था।
विज्ञापन


सुल्तान का कुआलालंपुर स्थित बुधवार को नेशनल हॉर्ट इंस्टीट्युट में दोपहर 1.30 बजे निधन हुआ। उनके शव को आज (गुरुवार) सुबह कुआला कांगसर महल में ले जाया जाएगा और दोपहर को शाही मकबरे में दफन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तान अजलान शाह खेल प्रेमी थे और खासतौर पर हॉकी के बहुत बड़े प्रशंसक थे। हॉकी के प्रति उनके प्यार को देखते हुए 1983 में उनके नाम पर सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई।

1973 में सुल्तान मलेशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए। 1975 और 2002 में मलेशिया ने उनकी अगुआई में दो सफल हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन भी किया। वह वर्तमान में एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष थे। इसके अलावा वह 1992 में दो साल के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed