{"_id":"5aa3b9f54f1c1bc3758b497c","slug":"sultan-azlan-shah-cup-indian-hockey-team-beat-ireland-and-remains-on-fifth-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान अजलान शाह कप: टीम इंडिया ने आयरलैंड से लिया बदला, पांचवें स्थान पर रही","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सुल्तान अजलान शाह कप: टीम इंडिया ने आयरलैंड से लिया बदला, पांचवें स्थान पर रही
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को सुल्तान अजलान शाह कप के पांचवें व छठे स्थान को लेकर खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में आयरलैंड को 4-1 से हरा दिया। मलेशिया के इपोह में टीम इंडिया ने पिछली रात आयरलैंड से मिली शिकस्त का बदला लिया और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों 2-3 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस वजह से भारतीय टीम पदक की दौड़ से बाहर हो गई थी। हालांकि, सरदार सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने शनिवार को अपने खेल में काफी सुधार दिखाया और आयरलैंड को एकतरफा मैच में बड़े अंतर से मात दी।
विज्ञापन
भारतीय टीम के हीरो वरुण कुमार रहे, जिन्होंने मैच के 5वें व 32वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा शैलानंद लाकरा ने 28वें और गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट में गेंद को जाली में भेदा। वहीं आयरलैंड की तरफ से एकमात्र गोल जुलियन डेल ने 48वें मिनट में किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया, जिसका फायदा उसे पांचवें मिनट में वरुण कुमार के गोल से मिला। वरुण कुमार ने टूर्नामेंट में पहली बार पेनल्टी कॉर्नर पर फ्लिक करके गोल किया।
दूसरे क्वार्टर के अंत में आयरलैंड से एक चूक हुई, जब उन्होंने शैलानंद लाकरा को मार्क नहीं किया। लाकरा ने डी के अंदर गेंद को अच्छे से संभाला और फिर गेंद को जाली के अंदर पहुंचाया। पहले क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी।
भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा कायम रखा। वरुण ने पेनल्टी कॉर्नर द्वारा मैच में अपना दूसरा गोल दागकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद गुरजंत सिंह ने गोल करके भारत को 4-0 से आगे कर दिया।
आयरलैंड के डेल ने टीम को शर्मनाक हार से बचाते हुए गोल किया।