फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   South Korea beat India 4-2 via shootout to win the Sultan Azlan Shah Cup 2019

सुल्तान अजलान शाह कप: पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, द. कोरिया ने जीता खिताब

Sat, 30 Mar 2019 08:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 30 Mar 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
South Korea beat India 4-2 via shootout to win the Sultan Azlan Shah Cup 2019
भारत बनाम दक्षिण कोरिया - फोटो : pti

दक्षिण कोरिया ने पांच बार के चैंपियन भारत को सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज कोरिया ने भारत के छठी बार खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने मैच के 9वें मिनट में सिमरनजीत सिंह के मैदानी गोल से बढ़त बना ली थी, लेकिन चौथे क्वॉर्टर (47वें मिनट) में जांग-जोंग ह्यून के पेनल्टी स्ट्रोक पर किए गोल से कोरिया ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर लिया। भारत ने इस गोल के खिलाफ विडियो रेफरल लिया लेकिन फैसला उसके खिलाफ गया। अंतिम सीटी बजने से दो मिनट पहले भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम उसे गोल में नहीं बदल पाई। 
विज्ञापन


निर्धारित समय में स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें कोरियाई टीम ने भारत को 4-2 से शिकस्त दी। भारत के लिए बीरेन्द्र लाकड़ा और वरुण कुमार ही शूटआउट में गोल कर पाए जबकि मंदीप, सुमित कुमार जूनियर और सुमित गोल करने से चूक गए। शूटआउट में अनुभवी पीआर श्रीजेश की जगह युवा कृष्णा बी पाठक गोलकीपर की भूमिका में थे। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मेजबान मलयेशिया ने कनाडा को 4-2 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरिया ने 9 साल बाद इस खिताब को अपने नाम किया। 2010 में वह भारत के साथ संयुक्त विजेता बना था। वहीं, इस हार से भारत का छठी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। इससे पहेल भारत ने 1985, 1991, 1995, 2009 और 2010 में सुल्तान अजलान शाह कप का खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed