फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   South Africa and Canada play out 1-1 draw to stay alive in Hockey World Cup 2018

हॉकी विश्व कप 2018: कनाडा के गोलकीपर ने अफ्रीका की जीत पर फेरा पानी, मैच 1-1 से ड्रॉ

Sun, 02 Dec 2018 11:22 PM IST
विशेष संवाददाता, अमर उजाला
विशेष संवाददाता, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
South Africa and Canada play out 1-1 draw to stay alive in Hockey World Cup 2018
Hockey World Cup 2018

कनाडा और दक्षिण अफ्रीका ने पूल सी के अपने दूसरे मैच में एक-एक से ड्रॉ खेलकर नाकऑउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। दोनों टीमों के दो-दो मैचों से एक-एक अंक है। दुनिया की 11वें नंबर की टीम कनाडा को 15वीं रैंकिंग की दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी टक्कर दी। दोनों टीमें पहले दो क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के विंगर नकोबली एंतुली के शानदार रिवर्स स्टिक से किए गोल से दक्षिण अफ्रीका ने मैच के 43वें मिनट में खाता खोला। उन्होंने यह बेहतरीन मैदानी गोल स्पूनर के पास पर कार्टर को छका कर किया। हालांकि टीम ज्यादा देर तक इस गोल का जश्न नहीं मना सकी। दो मिनट बाद ही कनाडा के कप्तान स्कॉट टपर ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन


कनाडा के गोलरक्षक डेविड कार्टर की तारीफ करनी होगी जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को मिले सात पेनाल्टी कॉर्नर पर कप्तान टिम ड्रमंड और अनुभवी ऑस्टिन स्मिथ के ड्रैग फ्लिक को रोक कर उसकी जीत की हसरत पूरी नहीं होने दी। दक्षिण अफ्रीका ने आखिर पांच मिनट में जीत की कोशिश में अपने गोलरक्षक को भी हटा दिया और सातवां पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। कनाडा के गोलरक्षक ने स्मिथ के फ्लिक को रोक कर अफ्रीका को जीत से महरूम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले क्वार्टर हॉकी रहा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले क्वार्टर में हावी रही। उसके लिए विंगर स्पूनर, एंतुली और आक्रामक मिडफील्डर जूलियन हाइकस ने बराबर कनाडा के गोल पर दबाव बनाया। उसने15वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन कनाडा के गोलरक्षक  कार्टर ने इन्हें बेकार कर दिया। अफ्रीका ने दूसरे क्वार्टर में हमलावर तेवर जारी रखे और मैच के 20वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन स्मिथ के प्रयास को कॉर्टर ने फिर नाकाम कर दिया। 

कनाडा को गोल करने का पहला मौका हाफ टाइम से एक मिनट पहले मिला, लेकिन जेम्स किर्र्कपैट्रिक के डी के भीतर शॉट को दक्षिण अफ्रीका के गोलरक्षक राजी पीटर्स ने रोक टीम को पिछड़ने से बचा लिया। हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।


अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर अगले दौर में पहुंचेंगे हम 
कनाडा के कप्तान स्कॉट स्नूपर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है। इस मैच से तय होगा कि कौन टीम अगले दौर में जाएगी। हमने बेल्जियम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था और मुझे पूरी उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलकर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed