फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Savita Punia: Hockey captain Savita's reply to critics, said- Best goalkeeper award proof of right direction

Savita Punia: हॉकी कप्तान सविता का आलोचकों को जवाब, कहा- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार सही दिशा का प्रमाण

Fri, 22 Dec 2023 08:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Dec 2023 08:25 AM IST
सार

विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाता है जिसमें राष्ट्रीय संघ (राष्ट्रीय टीमों के कप्तान और कोच), मीडिया के प्रतिनिधियों के अलावा प्रशंसकों का मतदान शामिल होता है।

विज्ञापन
Savita Punia: Hockey captain Savita's reply to critics, said- Best goalkeeper award proof of right direction
गोलकीपर सविता पूनिया और रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि लगातार तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने जाने का मतलब है कि वह सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


सविता को मंगलवार को लगातार तीसरी बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। सविता ने कहा,‘यह पुरस्कार मेरे लिए सकारात्मक ऊर्जा का काम करेगा। इससे यह पुष्टि हो गई है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रही हूं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘टीम ने इस साल अच्छी फार्म बरकरार रखी है। अब हम 2024 की तरफ बढ़ रहे हैं और मेरा लक्ष्य अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर टीम को अगले महीने रांची में होने वाले हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का सर्वश्रेष्ठ मौका देना है।’ सविता ने अपनी सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता ने लगातार तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। भारतीय गोलकीपर 2023 में शानदार लय में रही है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों से लेकर हांंगझोऊ एशियाई खेलों में उन्होंने लगातार प्रभावित किया। इस 33 साल की खिलाड़ी ने अक्तूबर में भारत में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।


विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाता है जिसमें राष्ट्रीय संघ (राष्ट्रीय टीमों के कप्तान और कोच), मीडिया के प्रतिनिधियों के अलावा प्रशंसकों का मतदान शामिल होता है। देश के लिए 114 मैच खेल चुके हार्दिक को भारतीय हॉकी का भविष्य माना जाता है। उनके खेल में इसकी झलक भी दिखी है। वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे। हार्दिक का यह साल का दूसरा बड़ा पुरस्कार है। उन्हें इससे पहले हॉकी इंडिया ने साल 2022 के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार (साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी) से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed