फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sandeep, shivendra return to indian squad for fih world league round 3

हॉकी टीम पर चोट का साया, संदीप-शिवेंद्र की वापसी

Wed, 29 May 2013 10:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
sandeep, shivendra return to indian squad for fih world league round 3

वर्ल्ड कप क्वालीफायर वर्ल्ड हॉकी लीग-3 जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को  चोट की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


चोट के चलते ही टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी गुरविंदर सिंह चांडी व दानिश मुजतबा का 13 से 23 जून को रोटरडम में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम में चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मजबूरन फारवर्ड लाइन में चयनकताओं को एक बार फिर अनुभवी शिवेंद्र सिंह को बुलाना पड़ा है। लंदन ओलंपिक के बाद टीम से निकाले गए शिवेंद्र पहली बार टीम में वापस आ रहे हैं। जबकि दानिश के स्थान पर बीरेंद्र लाकड़ा को लिया गया है। वहीं सीनियर ड्रैग फ्लिकर व पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भी लंबे समय भारतीय टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 18 सदस्यीय टीम में डिफेंडर हरबीर सिंह संधू को भी बुलाया गया है। टीम में दो गोलकीपर, चार डिफेंडर्स, पांच मिडफील्डर्स और सात फारवर्डस खिलाड़ी हैं।


टीम की कप्तानी सरदार सिंह को सौंपी गई है। जबकि उपकप्तान वी रघुनाथ होंगे।

गुरविंदर एचआईएल के बाद से ही बाएं पैर की एड़ी मुड़ने की वजह से चोटिल हैं। उनकी यह चोट अब तक ठीक नहीं हुई है। वहीं दानिश के दाएं पैर का घुटने में चोट है। कोच माइकल नॉब्स ने डिफेंडर की बजाय बीरेंद्र लाकड़ा को मिड फील्ड में खिलाने का फैसला लिया है। जिसके चलते हरबीर संधू को बतौर डिफेंडर टीम में लिया गया है।

भारत को ग्रुप बी में आयरलैंड, न्यूजीलैंड व मेजबान नीदरलैंड के साथ रखा गया है। 13 जून को भारत आयरलैंड के साथ पहला मुकाबला खेलेगा। भारतीय टीम पांच जून को रोटरडम के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed