फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sandeep shivendra among senior hockey players axed

हॉकी टीम से संदीप सिंह, शिवेंद्र की छुट्टी

Mon, 05 Nov 2012 09:17 PM IST
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Nov 2012 09:17 PM IST
विज्ञापन
sandeep shivendra among senior hockey players axed

लंदन ओलंपिक में बदतर प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने सीनियर खिलाड़ियों पर गाज गिराने का क्रम जारी रखते हुए स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह व शिवेंद्र सिंह की टीम से छुट्टी कर दी है। मेलबर्न एक से नौ दिसंबर को होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी  के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में दोनों का नाम शामिल नहीं किया गया है। जबकि टीम की कप्तानी एक बार फिर सरदार सिंह के पास आ गई है।

विज्ञापन


लंदन गई 18 सदस्यीय टीम से अब तक कुल सात खिलाड़ियों को निकाला जा चुका है। इनमें संदीप, शिवेंद्र, तुषार खांडेकर, इग्नेस टिर्की, कप्तान भरत छेत्री, सरवनदीप सिंह व गुरबाज सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं। चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दे दिया था कि अब इन सीनियर खिलाड़ियों के साथ कोई मुरव्वत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


यही नहीं कोच माइकल नॉब्स भी इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बुरी तरह आहत थे। चैंपियंस ट्रॉफी  से पहले भारतीय टीम पर्थ में 22 से 25 नवंबर को लांको सुपर सीरीज में आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान व इंग्लैंड के साथ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित टीम
गोलकीपरः पीटी राव, पीआर श्रीजेश
डिफेंडरः रूपिंदर पाल सिंह, वी रघुनाथ (उप कप्तान), हरबीर सिंह।
हॉफ बैकः सरदार सिंह (कप्तान), गुरमेल सिंह, कोथाजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा।
फारवर्डः एसवी सुनील, गुरविंदर सिंह चांडी, दानिश मुजतबा, एसके उथप्पा, नितिन थिमैय्या, युवराज वाल्मीकि, धर्मवीर सिंह, आकाशदीप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed